फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hindu girl forcibly converted and married to Muslim in Sindh province of Pakistan

Pakistan: पाकिस्तान में एक और हिंदू लड़की का धर्मांतरण, जबरन कराया निकाह, अदालत ने युवती को नारी निकेतन भेजा

Thu, 19 Oct 2023 01:16 AM IST
गुलाम अहमद एजेंसी, इस्लामाबाद
एजेंसी, इस्लामाबाद Published by: गुलाम अहमद Updated Thu, 19 Oct 2023 01:16 AM IST
सार

अल्पसंख्यों के अधिकारों के लड़ने वाले संगठन के सह-अध्यक्ष और संस्थापक शिव काची ने एक्स पर एक पोस्ट में इस मामले की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट, सिंध के हाईकोर्ट और मानविधाकिर संगठनों को इस मामले पर संज्ञान लेना चाहिए।

विज्ञापन
Hindu girl forcibly converted and married to Muslim in Sindh province of Pakistan
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक और हिंदू लड़की के जबरन धर्मांतरण का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मीरपुरखास की निवासी रजिता कोल्ही नाम की लड़की का अपहरण करने के बाद उसका धर्म बदलवाकर अपहर्ता मुस्लिम आशिक अहमदानी से शादी करा दी गई। रजिता को जब अदालत में पेश किया गया तो उसने अपने परिवार के साथ जाने की बात कही, लेकिन जज ने उसे दारुल अमन यानी नारी निकेतन भेज दिया।

विज्ञापन


पाकिस्तान में अल्पसंख्यों के अधिकारों के लिए लड़ने वाले संगठन के सह-अध्यक्ष और संस्थापक शिव काची ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, रजिता कोल्ही नामक हिंदू लड़की को अदालत में पेश किया गया। वहीं, एक पंजाबी मुस्लिम लड़की को भी पेश किया गया, जिसने किसी से शादी करने के लिए अपना घर छोड़ दिया था। जज ने मुस्लिम लड़की को तो उसके परिवार के साथ भेज दिया, लेकिन हिंदू लड़की अपने घरवालों के साथ जाने के लिए चिल्लाती रही, लेकिन अदालत ने उसे जबरन दारुल अमन भेज दिया।
विज्ञापन


मानविधाकिर संगठनों को संज्ञान लेना की अपील
शिव काची ने कहा कि इस न्यायिक अन्याय पर पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट, सिंध के हाईकोर्ट और मानविधाकिर संगठनों को संज्ञान लेना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed