Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   hindu forum canada demand action against khalistani gurpatwant singh pannun for supporting hamas

Canada: हमास का समर्थन करने पर खालिस्तानी पन्नू के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू फोरम ने सरकार से की ये अपील

Fri, 13 Oct 2023 10:17 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओटावा Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 13 Oct 2023 10:17 AM IST
सार

हिंदू फोरम ने लिखा कि पन्नू, कनाडा का नागरिक नहीं है, ऐसे में उसकी कनाडा में एंट्री पर पाबंदी लगनी चाहिए और अगर वह कनाडा का नागरिक है तो उसके खिलाफ जांच की जानी चाहिए।

विज्ञापन
hindu forum canada demand action against khalistani gurpatwant singh pannun for supporting hamas
गुरपतवंत सिंह पन्नूं - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हाल ही में खालिस्तानी आतंकी गुरपतंवत सिंह पन्नू ने आतंकी संगठन हमास का समर्थन कर भारत पर भी ऐसे हमले की धमकी दी थी। साथ ही जी7 देशों में मौजूद भारतीय दूतावासों पर हमले की भी धमकी दी थी। अब इसे लेकर कनाडा में रहने वाले हिंदू समुदाय ने गहरी चिंता जाहिर की है और कनाडा सरकार से पन्नू के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन


हिंदू फोरम कनाडा ने जताई चिंता
कनाडा के हिंदू फोरम संगठन ने कनाडा सरकार के जनहित सुरक्षा मंत्री डोमिनिक लीब्लांक को एक ईमेल भेजा है, जिसमें खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नूं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। हिंदू फोरम ने लिखा कि 'ऐसे बयान बर्दाश्त नहीं किए जाने चाहिए। हम सरकार से अपील करते हैं कि वह इस मामले में तुरंत कार्रवाई करे। जिस तरह से घृणित बयानबाजी कर लोगों को उकसाया जा रहा है, उससे हमें अपने समुदाय की सुरक्षा की चिंता है। हिंदू फोरम ने लिखा कि पन्नू, कनाडा का नागरिक नहीं है, ऐसे में उसकी कनाडा में एंट्री पर पाबंदी लगनी चाहिए और अगर वह कनाडा का नागरिक है तो उसके खिलाफ जांच की जानी चाहिए।'
विज्ञापन


निज्जर की मौत पर भी हिंदू समुदाय को बनाया था निशाना
बता दें कि पन्नू का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह कहता सुनाई दे रहा है कि '21 अक्तूबर से सिख फॉर जस्टिस संगठन जी7 देशों के वैंकुवर, वॉशिंगटन डीसी, लंदन, फ्रैंकफर्ट, मिलान से भारत के दूतावासों को बंद कराएंगे।' बता दें कि इससे पहले निज्जर की मौत के मामले में भी पन्नू ने भारत और भारतीयों के खिलाफ जहर उगला था। पन्नू ने कनाडा से हिंदू समुदाय के लोगों को चले जाने को कहा था। पन्नू के उस बयान की भी आलोचना हुई थी और कनाडा सरकार ने भी इसकी आलोचना कर हिंदू समुदाय के प्रति अपना समर्थन जाहिर किया था। पन्नू के उस बयान पर भी कनाडा में रहने वाले हिंदू समुदाय ने कड़ी नाराजगी जाहिर की थी। ।'
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed