फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hindu Americans planning to light diyas at home to celebrate Ram Mandir inauguration Ceremony

US: राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा की खुशी में घरों में पांच-पांच दीये जलाएगा हिंदू समुदाय, लाइव स्क्रीनिंग होगी

Thu, 14 Dec 2023 05:35 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 14 Dec 2023 05:35 AM IST
सार

विश्व हिंदू परिषद ऑफ अमेरिका (वीएचपीए) अधिकारी अमिताभ मित्तल ने बताया कि अयोध्या में दशकों बाद राम मंदिर का उद्घाटन हो रहा है। इसलिए हम अमेरिका में भी इस ऐतिहासिक दिन का जश्न मनाएंगे। समारोह में एक हजार से अधिक मंदिरों और व्यक्तियों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।

विज्ञापन
Hindu Americans planning to light diyas at home to celebrate Ram Mandir inauguration Ceremony
ram mandir ayodhya

विस्तार

अयोध्या के भव्य राममंदिर में भगवान राम की प्रतिष्ठा को लेकर न सिर्फ भारतीय बल्कि अमेरिकी भी खुश हैं। अमेरिका में रहने वाले हिंदू नागरिक राम मंदिर के उद्घाटन का जश्न मनाने के लिए घरों में पांच दीये जलाने की योजना बना रहे हैं। अमेरिका में मंदिर की खुशी में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अलग-अलग शहरों में कार रैलियां निकाली जाएंगी। राममंदिर के उद्घाटन की लाइव स्क्रीनिंग की जाएगी। सामुदायिक सभाएं और वॉच पार्टियां भी आयोजित होंगी।

विज्ञापन

समारोह का सीधा प्रसारण होगा
विश्व हिंदू परिषद ऑफ अमेरिका (वीएचपीए) अधिकारी अमिताभ मित्तल ने बताया कि अयोध्या में दशकों बाद राम मंदिर का उद्घाटन हो रहा है। इसलिए हम अमेरिका में भी इस ऐतिहासिक दिन का जश्न मनाएंगे। समारोह में एक हजार से अधिक मंदिरों और व्यक्तियों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। लोगों की सुविधा के लिए वेबसाइट भी लॉन्च की गई है। भारतीय तो अद्भुत दिन का लाभ ले सकते हैं, चूंकि वे करीब हैं। लेकिन हम बहुत दूर हैं, इसलिए ऐतिहासिक दिन का हिस्सा बनने के लिए हम अमेरिका में भी कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। समारोह का सीधा प्रसारण किया जाएगा। हमने अमेरिका में रहने वाले हिंदूओं से आह्वान किया है कि वे प्राण प्रतिष्ठा समारोह का जश्न मनाने के लिए घर में कम से कम पांच दीये जलाएं। अमेरिका के लोगों में तो राम मंदिर के लिए काफी उत्साह है। हिंदू समुदाय बड़ी संख्या में अयोध्या जाना चाहता है।

विज्ञापन

हम अयोध्या जाना चाहते हैं
अमेरिका में रहने वाले हिंदू समुदाय के डॉ. भरत बराई ने कहा कि हम सभी के लिए यह सपने के सच होने के जैसा है। हमने कभी नहीं सोचा था कि हम कभी भी यह दिन देख सकते हैं। अब तो जश्न मनाने का समय है। राम मंदिर के लिए अनगिनत लोगों ने संघर्ष किया है। हमारा मन है कि हम जल्द अयोध्या जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

राम मंदिर के गर्भगृह में नहीं मिलेगा प्रवेश
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राम मंदिर के उद्घाटन के बाद भी राम भक्तों को भगवान राम की प्रतिमा को छूने का अवसर नहीं मिल पाएगा। भक्तों को गर्भगृह में भी जाने की अनुमति नहीं होगी। लोग लगभग 35 फीट की दूरी से ही भगवान के दर्शन करेंगे। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सूत्रों की मानें तो, यह व्यवस्था गर्भगृह की पवित्रता को बनाए रखने के लिए की गई है। साथ ही हिंदू धार्मिक मान्यता के अनुसार मंदिर के गर्भगृह में केवल राजा और मंदिर के पुजारी को ही जाने का अधिकार होता है। इस पारंपरिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए गर्भगृह में केवल प्रधानमंत्री और पुजारी को ही प्रवेश मिलना तय किया गया है। लगभग 35 फीट की दूरी से दर्शन करने के कारण मंदिर की पवित्रता के साथ-साथ भीड़ को नियंत्रण में रखने में सहायता मिलेगी। प्रतिमा को ऊंचे स्थान पर रखा जाएगा जिससे दूर से भी लोगों को भगवान राम के बेहतर दर्शन हो सकें।


देश के अन्य बड़े मंदिरों में भी दूर से ही होते हैं दर्शन
देश के बड़े-बड़े मंदिरों में वर्तमान में भक्तों को गर्भगृह तक जाने की अनुमति नहीं है। तिरुपति बालाजी और भगवान जगन्नाथ के मंदिर में भी इसी तरह की व्यवस्था है। लेकिन भगवान शिव के मंदिर इस मामले में अपवाद होते हैं। इसका बड़ा कारण है कि भगवान शिव की पूजा में रुद्राभिषेक का बहुत अधिक महत्त्व है, जिसमें भक्त शिवलिंग को छूकर ही पूजा संपन्न करते हैं। ऐसे में बिना गर्भगृह में गए रुद्राभिषेक संभव नहीं है। लेकिन अन्य मंदिरों में गर्भगृह के बाहर दूर से ही देवी-देवताओं के दर्शन-पूजा की परंपरा है। 


अमेरिका में राष्ट्रव्यापी डिजिटल डिटॉक्स आंदोलन शुरू करने की घोषणा
अमेरिका में जैन समुदाय ने राष्ट्रव्यापी डिजिटल डिटॉक्स आंदोलन शुरू करने की घोषणा की। आंदोलन का समापन वार्षिक डिजिटल डिटॉक्स दिवस के रूप में होगा। इसमें लोगों को डिजिटल डिवाइस के उपयोग को सीमित करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। भारतीय अमेरिकी समुदाय के नेता अजय जैन ने बताया कि आंदोलन का लक्ष्य यह बिल्कुल नहीं है कि डिजिटल उपयोग को पूरी तरह से खत्म किया जाए। हमारा प्रयास है कि लोग खाली समय डिजिटल डिवाइस पर न बिताकर अपनी मनोरंजन की चीजों के साथ व्यतीत करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed