फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hindi @ UN : India handed over a check of eight lakh dollars, Hindi will be promoted in the United Nations

'हिंदी @ यूएन' : भारत ने आठ लाख डॉलर का चेक सौंपा, संयुक्त राष्ट्र में हिंदी को दिया जाएगा बढ़ावा

Wed, 11 May 2022 11:17 AM IST
सुरेंद्र जोशी एएनआई, न्यूयॉर्क
एएनआई, न्यूयॉर्क Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 11 May 2022 11:17 AM IST
सार

यूएन के बारे में हिंदी में जानकारी प्रसारित करने के लिए वर्ष 2018 में 'हिंदी @ यूएन'  (Hindi @ UN) परियोजना शुरू की गई है।
 

विज्ञापन
Hindi @ UN : India handed over a check of eight lakh dollars, Hindi will be promoted in the United Nations
यूएन हिंदी परियोजना के लिए चेक सौंपते भारत के उप स्थायी प्रतिनिधि रवींद्र - फोटो : ANI

विस्तार

भारत सरकार संयुक्त राष्ट्र में हिंदी के उपयोग का विस्तार करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में भारत ने यूएन की एक परियोजना के लिए 8,00,000 अमेरिकी डॉलर का योगदान दिया। 

विज्ञापन

यूएन में भारत के उप स्थायी प्रतिनिधि आर रवींद्र ने दुनिया भर में हिंदी भाषी आबादी तक संयुक्त राष्ट्र के बारे में जानकारी का प्रसार करने के लिए यह चेक सौंपा। यूएन के बारे में हिंदी में जानकारी प्रसारित करने के लिए वर्ष 2018 में 'हिंदी @ यूएन'  (Hindi @ UN) परियोजना शुरू की गई है।
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र लोक सूचना विभाग के सहयोग से जारी इस परियोजना में संयुक्त राष्ट्र की हिंदी भाषा में सार्वजनिक पहुंच बढ़ाने और दुनिया भर में लाखों हिंदी भाषी लोगों के बीच वैश्विक मुद्दों के बारे में अधिकाधिक जागरूकता लाने का प्रयास किया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र ने एक बयान में कहा कि भारत 2018 से संयुक्त राष्ट्र के वैश्विक संचार विभाग (डीजीसी) के साथ साझेदारी कर रहा है। यह हिंदी में डीजीसी के समाचार और मल्टीमीडिया सामग्री को मुख्यधारा और समेकित करने के लिए अतिरिक्त बजटीय योगदान देता है। 2018 से यूएन न्यूज इन हिंदी संयुक्त राष्ट्र की वेबसाइट और सोशल मीडिया हैंडल और यूएन फेसबुक हिंदी पेज के माध्यम से प्रसारित किया जाता है। इसके अलावा एक संयुक्त राष्ट्र समाचार-हिंदी ऑडियो बुलेटिन (यूएन रेडियो) हर हफ्ते जारी होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed