फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hina Rabbani Khan again spewed venom against India, said this for Modi government

Pakistan: हिना रब्बानी खान ने भारत के खिलाफ फिर उगला जहर, मोदी सरकार के लिए कही यह बात

Wed, 05 Apr 2023 11:06 PM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 05 Apr 2023 11:06 PM IST
सार

पाकिस्तान की विदेश राज्य मंत्री हिना रब्बानी खार ने बुधवार को कहा कि पाकिस्तान को कूटनीतिक मोर्चे पर बदनाम करने और अलग-थलग करने की कोशिश के बाद भारतीय नेता आर्मचेयर पंडित बन गए हैं। पाकिस्तान पर ध्यान केंद्रित करके वह अपने देश के विकास को नजरअंदाज कर देते हैं।

विज्ञापन
Hina Rabbani Khan again spewed venom against India, said this for Modi government
हिना रब्बानी खान - फोटो : Social Media

विस्तार

पाकिस्तान विदेश मंत्रालय ने भारतीय विदेश मंत्री की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी है। पाकिस्तानी मंंत्रालय ने कहा कि जयशंकर की टिप्पणी भारत के पाकिस्तान को लेकर एक बेतुके जुनून को दर्शाती है। मंत्रालय ने जयशंकर की उस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने पाकिस्तान को फ्रैंकस्टीन राक्षस कहा था।

विज्ञापन

भारत के पत्र का पाकिस्तान ने जवाब दिया 

पाकिस्तान की विदेश राज्य मंत्री हिना रब्बानी खार ने बुधवार को कहा कि पाकिस्तान को कूटनीतिक मोर्चे पर बदनाम करने और अलग-थलग करने की कोशिश के बाद भारतीय नेता आर्मचेयर पंडित बन गए हैं। पाकिस्तान पर ध्यान केंद्रित करके वह अपने देश के विकास को नजरअंदाज कर देते हैं। कट्टर हिंदुत्व विचारधारा के कारण भारत का सामाजिक ढांचा नष्ट हो रहा है। खार ने कहा कि सिंधु जल संधि के लिए भारत के पत्र का पाकिस्तान ने जवाब दिया है। पाकिस्तान संधि के लिए अच्छी भावना के साथ प्रतिबद्ध है। 

विज्ञापन

भ्रष्टाचार के खिलाफ काम कर रहे हैं

पाकिस्तान के लोकतंत्र शिखर सम्मेलन के बहिष्कार के कारण का जवाब देते हुए खार ने कहा कि हमने पहले ही एक बयान जारी कर दिया है। पाकिस्तान लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए गहराई से प्रतिबद्ध है। मानवाधिकारों और मौलिक स्वतंत्रता में पाकिस्तान विश्वास करता है। खार ने कहा कि पाकिस्तान 2021 में शुरू हुई शिखर सम्मेलन प्रक्रिया का हिस्सा नहीं रहा। हम मानते हैं कि शिखर सम्मेलन की प्रक्रिया अब आगे बढ़ चुकी है। पाकिस्तान लोकतांत्रिक सिद्धांतों और मानवाधिकारों को आगे बढ़ाने के लिए कार्यरत है। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई के लिए काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed