हमलावर की प्लानिंग आई सामने?: ट्रंप जिस होटल में कर रहे थे इवेंट, वहीं ठहरा था संदिग्ध; सुरक्षा देख खोया आपा
अमेरिका में राष्ट्रपति ट्रंप पर हमले की फिर कोशिश की गई, हालांकि ये विफल रहा। अब इस घटना में शामिल हमलावर के योजना को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, हमलावर ने हिल्टन होटल में कार्यक्रम से पहले ही कमरा बुक किया था। पढ़ें, हिल्टन होटल में हमले पर एक रिपोर्ट...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
— Rapid Response 47 (@RapidResponse47) April 26, 2026
यह भी पढ़ें - नासा फेलो से कैसे बना गनमैन?: वॉशिंगटन के हिल्टन होटल में फायरिंग के आरोपी की कहानी, साजिश पर अभी भी सस्पेंस
कौन है हमलावर कोल टॉमस एलन?
वॉशिंगटन हिल्टन होटल में चेक-इन के दौरान शख्स ने खुद का नाम कोल टॉमस एलन बताया था। जिसकी उम्र 31 साल है और कैलिफोर्निया के टोरेंस का रहने वाला है। उसने घटना वाले दिन ही हिल्टन होटल में चेक-इन किया था। हालांकि, इस घटना के बाद जब सुरक्षाकर्मियों ने उसे गिरफ्ता कर लिया, तब उसकी एक तस्वीर सामने आई, जिसमें वह लगभग अर्ध-नग्न दिख रहा है। ऐसा लगता है कि विस्फोटक उपकरण की जांच के लिए उसे कपड़े उतारे गए थे।
व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर कार्यक्रम
इस घटना के दौरान बॉल रूम में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के साथ-साथ ट्रंप प्रशासन के कई सदस्य भी मौजूद थे। वहां व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के लिए प्रेस के सदस्य भी जमा थे। जैसै ही गोली चलने की घटना अंदर पहुंची, वहां हंगामा मच गया, सुरक्षाकर्मी तुरंत राष्ट्रपति समेत अन्य को सुरक्षित स्थान पर ले गए। जबकि कई अन्य लोग टेबल के नीचे छिपकर खुद को बचाने का प्रयास करते दिखे। फिलहाल आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसियां यह जानने की कोशिश कर रही हैं कि इस हमले के पीछे उसका असली मकसद क्या था।
घटना पर राष्ट्रपति ट्रंप की प्रतिक्रिया
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में हुई इस घटना पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने हमलावर को बीमार व्यक्ति बताया, राष्ट्रपति ने आगे कहा कि वह शैतान और पागल जैसा दिख रहा था। उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसे बीमार लोग, ठग और भयानक लोग हमारे जीवन को नहीं बदल सकते। राष्ट्रपति ने जोर देते हुए कहा कि वह ऐसे लोगों को हमारे जीवन की दिशा बदलने नहीं देंगे। ट्रंप ने आगे कहा कि, 'एक आदमी कई हथियारों के साथ सिक्योरिटी चेकप्वाइंट पर घुसा, हालांकि उसे सीक्रेट सर्विस के कुछ बहादुर सदस्यों ने पकड़ लिया, एक ऑफिसर को गोली लगी, लेकिन वह बच गया।' ट्रंप ने उस ऑफिसर से बातचीत भी की है।
ट्रंप ने इस दौरान सीक्रेट सर्विस और पुलिस की सराहना की और कहा कि उन्होंने शानदार काम किया। उन्होंने तुरंत और बहादुरी से कार्रवाई की, हमलावर को पकड़ लिया है। ट्रंप के अनुसार, पुलिस ने प्रोटोकॉल के अनुसार हमें परिसर खाली करने का अनुरोध किया, जिसे हम तुरंत करेंगे। प्रथम महिला, उपराष्ट्रपति और सभी कैबिनेट सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं। मैंने कार्यक्रम के सभी प्रभारी प्रतिनिधियों से बात कर ली है और हम 30 दिनों के भीतर कार्यक्रम को पुनर्निर्धारित कर लेंगे।
WATCH IN FULL: @POTUS delivers remarks on this evening's events at the White House Correspondents' Dinner in Washington, D.C. pic.twitter.com/IhOscjR7Dg
— Rapid Response 47 (@RapidResponse47) April 26, 2026
एफबीआई प्रमुख ने घटना पर दी प्रतिक्रिया
वहीं, इस घटनाक्रम पर एफबीआई प्रमुख काश पटेल ने कहा कि 'हम इस व्यक्ति की पृष्ठभूमि की गहन जांच करेंगे। यह प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है... हम अपने देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी सबूतों का तुरंत विश्लेषण करेंगे।'
यह भी पढ़ें - मजाक में कही बात हो गई सच: 'आज रात गोलियां चलेंगी', ट्रंप पर हमले से पहले प्रेस सचिव ने कही थी कुछ ऐसी ही बात.@FBIDirectorKash: "We will be examining this individual's background thoroughly. That process has already started... we will analyze all evidence immediately to make sure that we safeguard this country." pic.twitter.com/ku5P8Mihut
— Rapid Response 47 (@RapidResponse47) April 26, 2026
राष्ट्रपति की सुरक्षा में चूक पर उठ रहे सवाल
बता दें कि कि यह पहली बार नहीं है जब राष्ट्रपति ट्रंप को निशाना बनाने की कोशिश की गई हो। इससे पहले बटलर, पेनसल्वेनिया में साल 2024 में चुनाव प्रचार के दौरान उनपर गोली चलाई गई थी, जो उनके कान का छूकर निकल गई थी, जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल उठे थे। इस घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि आखिर सुरक्षा में कहीं कमी तो नहीं रह गई, जिससे आरोपी राष्ट्रपति ट्रंप के इतना करीब पहुंच गया। हालांकि अमेरिकी सीक्रेट सर्विस का कहना है कि सुरक्षा घेरा पूरी तरह कामयाब रहा, क्योंकि आरोपी को उस हॉल में प्रवेश करने से पहले ही रोक लिया गया, जहां राष्ट्रपति मौजूद थे।
संबंधित वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.