{"_id":"5e9172438ebc3e711b48a08b","slug":"highest-ever-resolution-images-of-the-sun-reveal-its-atmosphere-is-much-more-complex-than-previously-thought","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूर्य की सतह की नई तस्वीरें जारी: बेहद जटिल है इसकी संरचना","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
सूर्य की सतह की नई तस्वीरें जारी: बेहद जटिल है इसकी संरचना
Sat, 11 Apr 2020 03:06 PM IST
Rohit Ojha
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sat, 11 Apr 2020 03:06 PM IST
विज्ञापन
टेलीस्कोप ने पहली बार सूर्य की ऐसी तस्वीर ली है।
- फोटो : सोशल मीडिया
सूर्य की कुछ नई जारी तस्वीरों को देखने तथा उनका अध्ययन करने से यह पता चला है कि उसका वातावरण अब तक की ज्ञात जानकारी से कहीं ज्यादा जटिल है। यह नई तस्वीरें बेहद ,उच्च विभेदन हाई रिजॉल्यूशन वाले कोरोनल इमेजर टेलीस्कोप से खींची गई हैं, जिनमें सूर्य के धरातल के ऊपर का वातावरण दिखाई देता है। वैज्ञानिकों का मानना है कि सूर्य पर वायुमंडल अब तक के तमाम अनुमानों से अधिक मुश्किल रूप में दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
ब्रिटेन के केंद्रीय लंकाशायर विश्वविद्यालय और नासा के मार्शल अंतरिक्ष उड़ान केंद्र के वैज्ञानिकों ने इन तस्वीरों के अध्ययन में पाया कि सूर्य की सतह पर धब्बे और गर्म प्लाज्मा रूपी तंतु हैं। हर तंतु का तापमान 18 लाख डिग्री फॉरेनहाइट तक है। हर तंतु 500 किलोमीटर से बड़ा है। इसके वायुमंडल के हिस्सों में गैसें भरी हैं। अब तक इसे अंधकारमय व खाली जगह माना जाता था।
विज्ञापन
नासा का यह टेलीस्कोप सूर्य के 43 मील क्षेत्र में फैले वायुमंडल की तस्वीर लेने में सक्षम था। यह सूर्य के कुल आकार का 0.01 प्रतिशत है। इस टेलीस्कोप को रॉकेट के जरिए अंतरिक्ष में भेजा गया था।
विज्ञापन
वैज्ञानिकों को इस तस्वीर से नई खोज में मदद मिलेगी और वे सौर किरणाों, सौर तूफानों के विस्फोट को समझ सकेंगे। वैज्ञानिक यह भी पता लगाने की कोशिश करेंगे कि ये किरणें क्यों बनती हैं और इसका मानव जीवन पर क्या प्रभाव पड़ता है।