Leicester: भारतीय उच्चायोग ने की लिस्टर में भारतीय समुदाय के खिलाफ हिंसा की निंदा, तुरंत कार्रवाई की मांग
बता दें कि लिस्टर पुलिस ने हिंसा के मामले में अब तक 27 लोगों को गिरफ्तार किया है और शांति की अपील की, लेकिन तनाव कायम है। भारत-पाक एशिया कप मैच के बाद से इंग्लैंड के लीसेस्टर शहर में दोनों समुदायों के बीच तनाव है। हिंसा व तनाव की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इसी दौरान एक धर्मस्थल में तोड़फोड़ व झंडा निकालने की भी बात सामने आई है।मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लीसेस्टर में हिंदू-मुस्लिमों के बीच तनाव की शुरुआत एशिया कप मैच में 28 अगस्त को पाकिस्तान की हार से हुई थी। इसके बाद छह सितंबर को लिस्टर में गुस्साए पाकिस्तानी मुसलमानों ने हिंदुओं को निशाना बनाया था। इसी दौरान एक समुदाय ने दूसरे के समुदाय के एक धर्मस्थल का झंडा उखाड़ दिया था। रविवार को फिर दूसरे समुदाय के धर्मस्थल में तोड़फोड़ की खबर मिली। इस घटना के वीडियो भी वायरल हो रहे हैं।
ब्रिटेन के इस शहर में अशांति व गड़बड़ी की कई घटनाएं हो चुकी हैं। सोशल मीडिया में जारी रिपोर्टों में दावा किया गया कि ताजा हिंसा एक विरोध मार्च के कारण फैली। इसके वीडियो फुटेज में पुलिस को भीड़ को लोगों को रोकने की कोशिश करते हुए दिखाया गया है। इसी दौरान कांच की बोतलें फेंकी गईं और कुछ लोगों लाठियां और डंडों लेकर सड़क पर नजर आए।
Muslims and Hindus clashing again in Leicester, England today.
— Paul B 🇬🇧 🔴 (@pauldbowen) September 17, 2022
Will we see this in the mainstream media tomorrow? I won't hold my breath 🤔 pic.twitter.com/hheUlXFNw0
स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इलाके में शांति बहाल करने के प्रयास जारी हैं। बड़ी संख्या में लोगों की तलाशी ली गई है। हिंसा और नुकसान की कई घटनाएं सामने आई हैं। इनकी जांच की जा रही है। वीडियो फुटेज में लिस्टर के मेल्टन रोड पर एक धर्मस्थल के बाहर एक व्यक्ति को झंडा खींचते हुए दिखाया गया है। हालांकि पुलिस ने किसी धर्मस्थल पर तोड़फोड़ या झंडा निकाले जाने की घटना से इनकार किया है।