{"_id":"5f032bd738f97a4601573c5f","slug":"high-commission-of-india-in-islamabad-says-that-they-are-facilitating-the-return-of-114-indian-nationals-from-pakistan-to-india-on-9th-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ जुलाई को पाकिस्तान से वापस आएंगे 114 भारतीय नागरिक : भारतीय उच्चायुक्त","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नौ जुलाई को पाकिस्तान से वापस आएंगे 114 भारतीय नागरिक : भारतीय उच्चायुक्त
Mon, 06 Jul 2020 07:19 PM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 06 Jul 2020 07:19 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त ने कहा है कि वह पाक में मौजूद 114 भारतीय नागरिकों को वापस भेजने की तैयारी कर रहा है। ये नागरिक नौ जुलाई को वापस भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
We are facilitating the return of 114 Indian nationals from Pakistan to India on 9th July. The repatriation will be carried out as per the attached list: High Commission of India in Islamabad
— ANI (@ANI) July 6, 2020विज्ञापन
संघर्षविराम उल्लंघन को लेकर भारत के वरिष्ठ राजनयिक को तलब किया
पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर भारतीय सुरक्षा बलों द्वारा संघर्ष विराम के कथित उल्लंघन पर ‘कड़ा विरोध’ जताते हुए सोमवार को भारतीय उच्चायोग के एक वरिष्ठ राजनयिक को तलब किया। पाकिस्तानी विदेश कार्यालय ने एक बयान में कहा कि रविवार को निकियल सेक्टर में बिना उकसावे के अंधाधुंध गोलीबारी की वजह से तीन बच्चे समेत पांच असैन्य नागरिक गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
विज्ञापन
बयान में आरोप लगाया गया है कि भारतीय बल नियंत्रण रेखा और कामकाजी सीमा पर लगातार असैन्य नागरिकों को निशाना बनाकर गोलीबारी कर रहे हैं, तोपखाने का इस्तेमाल कर रहे हैं और भारी कैलीबर वाले मोर्टार के गोले दाग रहे हैं। बयान में दावा किया गया कि इस साल संघर्ष विराम उल्लंघन के 1,595 मामले हुए हैं जिनमें से 14 लोगों की मौत हुई है और 121 अन्य घायल हो गए हैं।