फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   high alert on Nepal border : strict scrutiny of those coming from India at border posts

घबराया नेपाल : भारत में कोरोना का कहर देख सीमा चौकियों को किया हाई अलर्ट

Thu, 25 Mar 2021 05:53 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडु
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडु Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 25 Mar 2021 05:53 PM IST
सार

भारत में संक्रमण बढ़ने के बाद नेपाल सतर्क हो गया है। उसने अपनी सीमा चौकियों पर भारत से आने वालों की सख्ती से जांच के आदेश दिया है। 

विज्ञापन
high alert on Nepal border : strict scrutiny of those coming from India at border posts
Indo nepal border - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भारत में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देख पड़ोसी देश नेपाल घबरा गया है। नेपाल सरकार ने भारत से जुड़े अपनी सीमा चौकियों को हाईअलर्ट कर दिया। भारत से आने वालों की सख्ती से जांच करने का भी निर्देश दिया गया है। 

विज्ञापन

464 किमी लंबी सीमा 
नेपाल भारत से सटा हुआ व आसान आवाजाही वाला देश है। उसके आठ जिलों की सीमाएं भारत से लगती हैं। सीमा क्षेत्र की लंबाई करीब 464 किलोमीटर है। इन जिलों में 67 सीमा चौकियां हैं। इन पर नेपाल की सशस्त्र पुलिस बल (एपीएफ) पहरेदारी करता है। यहां तैनात बल के जवानों को निर्देश दिया गया है कि वे भारत से आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की कोरोना जांच करें। सीमा चौकियों पर हेल्थ डेस्क बनाई जा रही हैं। 
विज्ञापन

नेपाल में भी बढ़ रहा संक्रमण
नेपाल में भी कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। देश के स्वाथ्स्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे में नेपाल में 145 नए संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 2.76 लाख तक पहुंच गई है। हालांकि सक्रिय केस की संख्या बहुत कम होकर 1,182 ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्व में साढ़े बारह करोड़ से ज्यादा हुए संक्रमित
कोरोना महामारी से पूरी दुनिया परेशान है। विश्व में अब तक 12.51 करोड़ लोग कोरोना संक्रमण के शिकार हो गए हैं। इनमें से 10.10 करोड़ ठीक हो चुके हैं। 27.50 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 2.13 करोड़ मरीज महामारी से जूझ रहे हैं। कोरोना से मौतों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। गत 24 घंटे में विश्व भर में 10 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई। इनमें से सर्वाधिक 3,158 मौतें ब्राजील में हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed