{"_id":"5f245c188a5cdd27883a84e2","slug":"herman-cain-us-ex-presidential-candidate-dies-after-contracting-covid-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति उम्मीदवार हरमन केन की कोरोना से मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति उम्मीदवार हरमन केन की कोरोना से मौत
Fri, 31 Jul 2020 11:37 PM IST
मुकेश कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 31 Jul 2020 11:37 PM IST
विज्ञापन
हरमन केन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी के पूर्व राष्ट्रपति उम्मीदवार हरमन केन की कोरोना वायरस से मौत हो गई है। 74 वर्षीय केन कैंसर की बीमारी से भी पीड़ित थे और इसके इलाज के लिए उन्हें पिछले महीने अटलांटा के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। केन 2012 में रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार थे। ट्रम्प ने भी उनकी मौत पर दुख जताया है।
विज्ञापन
बता दें कि अमेरिका में कोरोना वायरस के कारण मरने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अमेरिका में अब तक 1 लाख 55 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। यह आंकड़ा विश्व में सबसे ज्यादा है। पिछले हफ्ते की तुलना में अमेरिका में कोरोना से हर दिन औसतन 25 प्रतिशत मौत के मामले बढ़े हैं।
विज्ञापन
वहीं, वर्लोमीटर्स के आंकड़ों के मुताबिक, दुनिया में कोरोना वायरस से संक्रमण के अब तक एक करोड़ 76 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। इनमें एक करोड़ 10 लाख से ज्यादा लोग ठीक भी हो चुके हैं। वहीं, छह लाख 79 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन