फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Storm Christroph intensifies, danger to life as heavy rains across Britain bring floods

ब्रिटेन : कोरोना के नए वेरिएंट के बाद बाढ़ और तूफान ने खड़ी की नई चुनौतियां, चर्च को बनाया टीका केंद्र

Fri, 22 Jan 2021 02:19 PM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: Tanuja Yadav Updated Fri, 22 Jan 2021 02:19 PM IST
विज्ञापन
Storm Christroph intensifies, danger to life as heavy rains across Britain bring floods
बाढ़ का मुआयना करते ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन - फोटो : PTI

ब्रिटेन सरकार के लिए लगातार चुनौतियों की फेहरिस्त बढ़ती जा रही है। पहले महामारी से जंग लड़ने के बाद टीके ने थोड़ी उम्मीद जगाई तो कोरोना के नए वेरिएंट ने वहां के लोगों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया। ब्रिटेन में दोबारा लॉकडाउन लगाने के बाद स्थिति थोड़ी नियंत्रण में आई ही थी कि अब कई हिस्सों बर्फवारी और चक्रवाती तूफान क्रिस्टोफ ने वहां दस्तक दे दी है।

विज्ञापन


इस तूफान की वजह से इंग्लैंड समेत कई इलाकों में बाढ़ आ गई है, जिसका सीधा असर वैक्सीनेशन पर पड़ रहा है। हालांकि ब्रिटेन में टीकाकरण अभियान को जारी रखने के लिए प्रशासन ने एक चर्च को ही टीका केंद्र में बदल दिया। इसके अलावा ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने गुरुवार को हेलिकॉप्टर के बाढ़ से प्रभावित इलाकों का दौरा किया।
विज्ञापन


ब्रिटेन की मौसम एजेंसी के मुताबिक, इंग्लैंड में पूर्वी-पश्चिम डड्सबरी और नॉर्थेडेन में दो हजार घरों को खाली कराया गया है। बाढ़ की वजह से यहां की स्वॉलेन नदी का जलस्तर 2016 के 9.8 फीट के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 10.7 फीट तक बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रिटेन के एक स्थानीय नेता मार्क प्रिचर्ड ने बताया कि इंडस्ट्रियल एस्टेट में ऑक्सफोर्ड वैक्सीन को गोदाम में भंडार करके रखा जाता है। उन्होंने कहा कि हमें इस बात को सुनिश्चित करना होगा कि बाढ़ में वैक्सीन को नुकसान ना पहुंचे। इस प्लांट का हर साल वैक्सीन की 300 मिलियन खुराक बनाने का काम दिया गया है।

स्थानीय नेता ने बताया कि ये प्लाटं डी नदी के पास है और इसका जलस्तर 1996 में वॉटर गेज के चालू होने के बाद अपने उच्चतम रिकॉर्ड स्तर तक बढ़ गया है। वहीं बात करें राहत बचाव कार्य की तो अब तक बाढ़ग्रस्त इलाकों में दो हजार घरों को खाली करा दिया गया है। इसके अलावा लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है। 


क्रिस्टोफ तूफान से आई बाढ़ के कारण ज्यादातर इलाकों में पानी भर गया है और इससे कई इमारतों को भी नुकसान हुआ है। इंग्लैंड और स्कॉटलैंड में तीन फीट बर्फ गिर चुकी है। यहां दो सौ से ज्यादा सड़कें बंद हैं और लोगों को घरों में रहने की सलाह दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed