फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Heavy Storm in America power failure of one million homes and business five crore people affected

अमेरिका में तूफान: दस लाख घरों-प्रतिष्ठानों की बिजली गुल, पांच करोड़ लोग प्रभावित; 1000 से अधिक उड़ानें निरस्त

Wed, 09 Aug 2023 03:12 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 09 Aug 2023 03:12 AM IST
सार

अग्निशमन विभाग के प्रमुख ने बताया कि मंगलवार सुबह तक उत्तरी कैरोलिना में 1,00,000 लोग, पेंसिल्वेनिया में 95,000 और वहीं मैरीलैंड में 64,000 लोग अब भी बिजली न होने से परेशान हैं। मंगलवार सुबह 1000 से ज्यादा उड़ानों में देरी हुई है।

विज्ञापन
Heavy Storm in America power failure of one million homes and business five crore people affected
तूफान का कहर - फोटो : ANI

विस्तार

पूर्वी अमेरिका फिलहाल भारी तूफान और बवंडर की चपेट में है। इस वजह से न्यूयॉर्क से अलबामा तक लगभग दस लाख घरों और व्यवसायों की बिजली गुल हो चुकी है। भारी तूफान के कारण हजारों उड़ानें भी रद्द हो चुकी हैं। करीब पांच करोड़ लोग तूफान के कारण परेशान हैं। 

विज्ञापन

बिजली के कारण अलग-अलग शहरों के लोग परेशान
अग्निशमन विभाग के प्रमुख ने बताया कि मंगलवार सुबह तक उत्तरी कैरोलिना में 1,00,000 लोग, पेंसिल्वेनिया में 95,000 और वहीं मैरीलैंड में 64,000 लोग अब भी बिजली न होने से परेशान हैं। मंगलवार सुबह 1000 से ज्यादा उड़ानों में देरी हुई है। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) ने सोमवार को न्यूयॉर्क, फिलाडेल्फिया, अटलांटा और वाशिंगटन डीसी में हवाईअड्डों के लिए ग्राउंड स्टॉप जारी किए गए हैं।  

विज्ञापन

तूफान के कारण कई मौतें भी हुईं
दक्षिण कैरोलिना के एंडरसन में तूफान के दौरान इवाना क्रिस्टोफर किनले (15) अपने दादा के घर गया था। इस दौरान जैसे ही वह कार से बाहर निकला वैसे ही वह एक बार पेड़ से टकरा गया, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं फ्लोरेंस में 28 साल के एक व्यक्ति पर बिजली गई, जिससे उसकी भी मौत हो गई। मौसम विभाग का कहना है कि अमेरिका में बिजली गिरने से मौत होना दुर्लभ है। अमेरिका में हर साल औसतन केवल 20 लोगों ही बिजली गिरने से मारे जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे प्रभावशाली घटनाओं में से एक
मौसम विभाग ने तूफान को सबसे प्रभावशाली गंभीर मौसम घटनाओं में से एक को चेतावनी दी थी। इस दशक में पहली बार मौसम विभाग ने डीसी शहर में चार-पांच स्तर का जोखिम जारी किया था। मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार, सरकारी कर्मचारियों को जल्दी घर भेज दिया था। मौसम वैज्ञानिक एलीन व्हेलन ने बताया नुकसान उतना अधिक नहीं है, जितनी आशंका व्यक्त की गई थी।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed