{"_id":"5f001a708ebc3e43323658b2","slug":"heavy-rain-and-flood-in-japan-many-people-missing-from-landslides-pm-shinzo-abe-constitutes-workforce","type":"story","status":"publish","title_hn":"जापान: भारी बारिश से आफत, बाढ़ और भूस्खलन से कई लोग लापता, पीएम आबे ने कार्यबल का गठन किया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
जापान: भारी बारिश से आफत, बाढ़ और भूस्खलन से कई लोग लापता, पीएम आबे ने कार्यबल का गठन किया
Sat, 04 Jul 2020 11:28 AM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, टोक्यो
पीटीआई, टोक्यो
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sat, 04 Jul 2020 11:28 AM IST
विज्ञापन
जापान में भारी बारिश से आई बाढ़
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी जापान में भारी बारिश से शनिवार को बाढ़ आने के साथ ही कई इलाकों में भूस्खलन हुआ, जिससे कई लोग लापता हो गए और अनेक लोग खुद को सुरक्षित निकाले जाने की प्रतीक्षा में घर की छतों पर खड़े नजर आए।
विज्ञापन
रात भर मूसलाधार बारिश होने के बाद कुमामोतो और कागोशीमा के दक्षिणी प्रांतों में 75,000 से ज्यादा निवासियों को इलाका खाली करने को कहा गया। एनएचके टीवी पर दिखाई गई फुटेज में कुमा नदी से निकल रहे मटमैले पानी में कुमामोतो के हितोयोशी के बड़े हिस्से जलमग्न दिख रहे हैं। कई गाड़ियां आधे से ज्यादा डूब गईं।
विज्ञापन
घरों में कीचड़ घुस गया और बाढ़ के पानी में उखड़े हुए पेड़ों के तने नजर आ रहे थे। कई लोग दुकानों की छत पर खुद को सुरक्षित निकाले जाने की प्रतीक्षा में खड़े दिखे। एनएचके ने कहा कि करीब 13 लोग लापता हैं। कुमामोतो के अधिकारियों ने कहा कि वे नुकसान का आकलन कर रहे हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: जापान: कोरोना काल में हॉन्टेड हाउस ने डराने के लिए निकाला अनूठा तरीका, अब कार पर सवार होंगे भूत
प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने कार्यबल का गठन किया है और लापता लोगों को सुरक्षित निकालने की प्रतिबद्धता जताई है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने पूर्व में कुमामोतो के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की थी लेकिन बाद में इस चेतावनी का स्तर कम किया।
कुमामोतो के गवर्नर इकुओ काबाशीमा ने कहा कि उन्होंने ‘जापान सेल्फ डिफेंस’ बलों से मदद का आग्रह किया है।