फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Heatwave has killed at least 450 people in Karachi region in four days claims NGO

Pakistan: कराची में भीषण गर्मी और लू का कहर, चार दिन में 427 लोगों की मौत; शवगृहों में शव रखने की जगह नहीं बची

Wed, 26 Jun 2024 05:52 PM IST
मिथिलेश नौटियाल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कराची
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Wed, 26 Jun 2024 05:52 PM IST
सार

Pakistan: पाकिस्तान के कराची शहर में भीषण गर्मी और लू के कहर से चार दिन के भीतर 427 लोगों की मौत हो गई। एक गैर सरकारी संस्थान का दावा है कि अस्पतालों में मौजूद शवगृहों में शव रखने की जगह नहीं बची है।  

विज्ञापन
Heatwave has killed at least 450 people in Karachi region in four days claims NGO
कराची में भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पाकिस्तान में भीषण गर्मी और लू से कई इलाके तप रहे हैं। इस बीच एक संस्था ने दावा किया है कि पाकिस्तान के कराची के क्षेत्रों में चार दिनों में भीषण गर्मी और लू से 427 लोगों की मौत हो गई है। एक गैर सरकारी संस्थान ईधी फाउंडेशन का कहना है कि बुधवार को छोड़कर बीते चार दिनों में 427 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा मंगलवार को सिंध प्रांत के तीन सरकारी अस्पतालों से 23 शव निकाले गए।  

विज्ञापन


अत्यधिक गर्मी से जूझ रहे हैं कराची के लोग
पाकिस्तान के बंदरगाह शहर कराची में बीते सप्ताह शनिवार से अत्यधिक गर्मी और लू का असर देखने को मिल रहा है। यहां शनिवार को तापमान 40 डिग्री के पार हो गया और बुधवार तक लगातार ऐसी ही स्थिति देखने को मिली।  ईधी फाउंडेशन के प्रमुख फैसल ईधी का कहना है कि कराची में कुल मिलाकर चार शवगृह हैं। इन शवगृहों में अब मृतकों के शव रखने की जगह नहीं बची है।
विज्ञापन


कराची में भीषण गर्मी के बीच अत्यधिक बिजली कटौती
फैसल ईधी ने कहा ‘दुखद तथ्य यह है कि जिन क्षेत्रों में अत्यधिक बिजली की कटौती हो रही है, उन क्षेत्रों में भीषण गर्मी से अधिकतर लोगों की मौत हुई है। इनमें से अधिकतर शव बेसहारा और नशे की लत में डूबे हुए लोगों के हैं।’ उन्होंने आगे बताया कि मंगलवार को 135 और सोमवार को 128 लोगों के शव बरामद किए गए। ईधी ने आगे कहा कि अभी कराची के लोगों को और भी बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। उधर कराची के बिजली विभाग का कहना है कि सरकार को 10 अरब रुपये का कर्ज चुकाना है, इस वजह से बिजली कटौती की जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed