फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Heat wave kills 95 in Oregon, USA

सूरज की तपिश: अमेरिका में आसमान से बरस रही आग, ओरेगोन में लू से 95 लोगों की मौत

Mon, 05 Jul 2021 01:27 AM IST
Jeet Kumar पोर्टलैंड (अमेरिका)
पोर्टलैंड (अमेरिका) Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 05 Jul 2021 01:27 AM IST
सार

पोर्टलैंड में अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस और सिएटल में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को छू चुका है।

विज्ञापन
Heat wave kills 95 in Oregon, USA
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अकेले ओरेगोन में प्रशांत उत्तरी पश्चिमी लू के चलते कम से कम 95 लोगों की मौत हो गई है। प्रांत के डेमोक्रेटिक गवर्नर केट ब्राउन ने रविवार को सीबीएस के फेस द नेशन कार्यक्रम में कहा कि इस तरह की घटनाओं के बाद हम हमेशा समीक्षा करते हैं और देखते हैं कि अगली बार क्या कर सकते हैं।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि पिछले एक सप्ताह में अमेरिका के उत्तर-पश्चिमी हिस्से और दक्षिण-पश्चिमी कनाडा में लू से सैकड़ों लोगों की मौत हुई है। पोर्टलैंड में अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस और सिएटल में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को छू चुका है।
विज्ञापन


कनाडा के पर्यावरण विभाग ने ब्रिटिश कोलंबिया, अल्बर्टा, और सास्काचेवान, मैनिटोबा, युकोन और उत्तर पश्चिमी क्षेत्रों के कुछ हिस्सों के लिए अलर्ट जारी करते हुए चेताया है कि खतरनाक और गर्मी की लहर इस सप्ताह तक बनी रहेगी। अमेरिका के सिएटल और पोर्टलैंड में पारा लगातार 37.7 डिग्री सेल्सियस से अधिक है। इनके अलावा स्पोकेन, पूर्वी ओरेगन के शहरों और इडाहो शहरों में भी तापमान लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभावित इलाकों में स्कूल-कॉलेज बंद
अमेरिकी राष्ट्रीय मौसम सेवा ने चेतावनी जारी की है कि लोग बाहर निकलने से बचें, खूब पानी पीएं और परिवार के सदस्यों व पड़ोसियों की जांच करें। अमेरिका में गर्मी से झुलसते प्रांतों में स्कूलों और कोविड -19 टीकाकरण केंद्रों बंद कर दिया गया है, जबकि अधिकारियों ने कई जगह पर पानी का फव्वारा स्थापित किया है। कनाडा में भी बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं।


कम दबाव का क्षेत्र बड़ी वजह
कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया इलाके में लगातार तीसरे दिन तापमान 49.5 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया। इस सप्ताह के पहले देश में पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार नहीं पहुंचा था। बताया जा रहा है कि उत्तर पश्चिमी अमेरिका और कनाडा में उच्च दबाव का क्षेत्र बनने की वजह से दोनों ही देशों में लू चल रही है। कनाडा के वेंकूवर में अब तक ऐसी गर्मी नहीं पड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed