फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hearing the news of children murder the parents ran towards the school

Texax Shooting: नौनिहालों की हत्या की खबर सुन स्कूल की ओर बेतहाशा दौड़े पड़े अभिभावक

Thu, 26 May 2022 04:10 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, टेक्सास।
एजेंसी, टेक्सास। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 26 May 2022 04:10 AM IST
सार

एक वीडियो में स्कूल के बाहर सड़क पर बैठी मां अपने बेटे का नाम पुकारते हुए चीख चीख कर रोती दिख रही है। करीबी और सगे संबंधी उन्हें सांत्वना दे रहे हैं।

विज्ञापन
Hearing the news of children murder the parents ran towards the school
बाहर सड़क पर बैठी युवती को सांत्वना देता व्यक्ति - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टेक्सास के उवाल्डे में बुधवार की सुबह बेहद भयानक मंजर लेकर आई। रॉब एलिमेंट्री स्कूल में अपने नौनिहालों की एक सनकी युवा द्वारा हत्या की खबर सुन अभिभावक बेतहाशा सड़क पर दौड़ पड़े। अमेरिका में इस साल भीड़ पर गोलीबारी की यह आठवीं वारदात है।

विज्ञापन


 सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में ये अभिभावक अपने बच्चों की सलामती की आस लिए घंटों स्कूल के बाहर खड़े इंतजार करते दिख रहे हैं। एक वीडियो में स्कूल के बाहर सड़क पर बैठी मां अपने बेटे का नाम पुकारते हुए चीख चीख कर रोती दिख रही है। करीबी और सगे संबंधी उन्हें सांत्वना दे रहे हैं। चीख पुकार के बीच उवाल्डे पुलिस मौके पर पहुंची और हमलावर बंदूकधारी को ढेर कर दिया।
विज्ञापन


पिछले साल 61 वारदातें दर्ज हुईं: एफबीआई
अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई ने पिछले साल गोलाबारी की कुल 61 वारदातें दर्ज की थीं। जो 2020 के मुकाबले 52 फीसदी अधिक थीं। बीते 20 वर्षों में यह सबसे अधिक वारदातों वाला साल था।
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्रांस दुख की इस घड़ी में अमेरिका के साथ खड़ा: मैक्रों
फ्रांस के राष्ट्रपति एमानुएल मैक्रों ने कहा, दुख की इस घड़ी में फ्रांस अमेरिका के साथ खड़ा है। हम इस तरह की घटनाओं की निंदा करते हैं।

सेलेना गोमेज व प्रियंका चोपड़ा ने की हथियार कानून की मांग
टेक्सास के स्कूल में गोलीबारी की इस घटना के बाद एक बार फिर सोशल मीडिया पर देश में सख्त हथियार कानून की मांग तेज हो गई। अभिनेत्री सेलेना गोमेज और प्रियंका चोपड़ा जोनास ने भी सख्त हथियार कानून की मांग को बुलंद किया।

सिर्फ 53 फीसदी अमेरिकी  सख्त कानून के पक्ष में
पिछले साल के एक पे पोल के मुताबिक सिर्फ 53 फीसदी अमेरिकी सख्त हथियार कानून के पक्ष में हैं। सिर्फ 49 फीसदी का मानना है कि सख्त कानून से ही इस तरह की मास शूटिंग की घटनाओं में कमी आएगी।


हमलावर को बचपन में चिढ़ाया जाता था, जिस करण वह हिंसक हो गया
हमलावर रामोस के दोस्तों ने वाशिंगटन पोस्ट को बताया कि बचपन में हमलावर को खूब चिढ़ाया जाता था और टांग खिंचाई होती थी। इस कारण वह लोगों से कटा कटा रहने लगा और उसमें हिंसम प्रवृत्ति कायम हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed