फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   He called me Indian spy said Pakistan minister after slapped Journalist

पाकिस्तानी मंत्री ने पत्रकार को मारा थप्पड़, बचाव में बोले- 'उसने मुझे भारतीय जासूस कहा'

Tue, 18 Jun 2019 10:44 AM IST
शिल्पा ठाकुर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Tue, 18 Jun 2019 10:44 AM IST
विज्ञापन
He called me Indian spy said Pakistan minister after slapped Journalist
पाकिस्तानी मंत्री फवाद चौधरी - फोटो : social media

पाकिस्तान के एक मशहूर टेलीविजन पत्रकार ने सोमवार को कहा है कि उन्होंने विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद चौधरी के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज करवाई है। पत्रकार का कहना है कि मंत्री ने उनके साथ मारपीट की है। जबकि आरोपी मंत्री फवाद चौधरी ने इसे एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए अपना बचाव किया है।


loader

पत्रकार का नाम समी इब्राहिम है, जो निजी टेलीविजन चैनल बोल न्यूज में काम करते हैं। इब्राहिम का कहना है कि उनके साथ चौधरी ने बुधवार को फैसलाबाद में हुई एक शादी में मारपीट की है। इब्राहिम ने अपनी लिखित शिकायत में कहा है, "उन्होंने मुझे थप्पड़ मारा, गलत भाषा का इस्तेमाल किया और मुझे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी।" वहीं फैसलाबाद की पुलिस ने भी शिकायत दर्ज होने की पुष्टि की है।

चौधरी इमरान खान की सरकार में पूर्व सूचना मंत्री भी रह चुके हैं। उनका कहना है कि इब्राहिम ने उनके साथ बदतमीजी की और "भारतीय जासूस" कहा। "यह घटना नहीं होनी चाहिए थी, लेकिन दुर्भाग्य से हो गई है। वो मेरे पास आया और बार बार बदतमीजी की, तब जाकर ये सब हुआ।"

बता दें पाकिस्तान में पत्रकार बिलकुल सुरक्षित नहीं माने जाते हैं। यहां अकसर सरकार या फिर सेना के खिलाफ कुछ भी बोलने पर उन्हें हिरासत में लेने, मारपीट करने और जान से मरने की खबरें आती रहती हैं। चौधरी फरवरी माह में ही विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री बने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed