फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   havoc of BA.2: 90 thousand cases found in Italy in two days, hospitalisations increased in France, know situation around the world

BA.2 का कहर : इटली में दो दिन में मिले 90 हजार केस, फ्रांस में भर्ती होने वाले बढ़े, जानिए दुनियाभर में क्या हैं हालात

Tue, 29 Mar 2022 08:42 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 29 Mar 2022 08:42 AM IST
सार

बीए.2 ने इस माह यूरोप और चीन के कुछ हिस्सों में  तेजी से पैर पसारे। फ्रांस, इटली, जर्मनी और ब्रिटेन में कोविड के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। 
 

विज्ञापन
havoc of BA.2: 90 thousand cases found in Italy in two days, hospitalisations increased in France, know situation around the world
ओमिक्रॉन वैरिएंट - फोटो : Pixabay

विस्तार

कोरोना वायरस के सबसे तेजी से फैलने वाले ओमिक्रॉन वैरिएंट का उप स्वरूप BA.2 यूरोप में कहर ढा रहा है। इटली में दो दिनों में 90 हजार संक्रमित मिले हैं, वहीं फ्रांस में अस्पतालों में भर्ती होने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी है। चीन के शंघाई में मरीज बढ़ते जा रहे हैं। एशियाई देशों में कोरोना मामलों में स्थिरता दिखाई दे रही है। हांगकांग में तो हालात सुधर रहे हैं। 

विज्ञापन

बीए.2 ने इस माह यूरोप और चीन के कुछ हिस्सों में  तेजी से पैर पसारे। फ्रांस, इटली, जर्मनी और ब्रिटेन में कोविड के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। चीन का शंघाई शहर इस वैरिएंट का नया हॉटस्पॉट बन गया है। वहां सोमवार को 4400 नए केस मिले हैं। शहर के कई इलाकों में लॉकडाउन लगाया जा चुका है। 

विज्ञापन


इन देशों में क्या हैं हालात
फ्रांस : बीते 24 घंटे में फ्रांस में अस्पतालों में भर्ती होने वालों की संख्या 467 बढ़कर 21,073 हो गई। फरवरी के बाद से यह एक दिन की इस तरह की सबसे ज्यादा संख्या है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

हांगकांग : सोमवार को 7685 नए कोविड संक्रमित मिले। विश्व के इस वित्तीय हब में हालात अब स्थिर हो रहे हैं। 
चीन : प्रमुख व्यावसायिक शहर शंघाई में 4400 नए मामले मिले हैं। दो साल बाद चीन में तेजी से संक्रमण फैल रहा है। शंघाई में लॉकडाउन समेत कई कड़ी पाबंदियां लगाई जा चुकी हैं। 
इटली : मात्र दो दिन में 90 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। सोमवार को 30,710 नए संक्रमित मिले। रविवार को यहां 59,555 केस मिले थे। 

भारत : अन्य देशों में जहां कोरोना के नए मामले बढ़ रहे हैं, वहीं भारत में इनमें गिरावट का दौर जारी है। इसी कारण अमेरिका ने भारत यात्रा को लेकर पाबंदियों में ढील दी है। भारत की कोविड रेटिंग लेवल 3 यानी उच्च जोखिम वाले देश से घटाकर लेवल 2 यानी कम जोखिम वाला देश कर दी है। 



वैश्विक टीकाकरण में असमानता जिम्मेदार?
माना जा रहा है कि कोरोना के नए सिरे से सिर उठाने के लिए वैश्विक टीकाकरण में असमानता जिम्मेदार है। विकसित देशों द्वारा तैयार वैक्सीन के पेटेंट को खत्म करने की मांग उठती रही है, ताकि दुनियाभर की दवा कंपनियां इनका उत्पादन कर अपने-अपने देशों में टीकाकरण तेज कर सकें। अभी टीके महंगे होने से कई गरीब देशों की पहुंच से बाहर हैं। हालांकि संयुक्त राष्ट्र के टीकाकरण अभियान में वैक्सीन कंपनियां योगदान दे रही हैं, लेकिन यह नाकाफी है।

कोरोना गया नहीं है : डब्ल्यूएचओ
उधर, विश्व स्वास्थ्य संगठन डब्ल्यूएचओ चेताया है कि महामारी अभी खत्म नहीं हुई है, कोरोना अभी गया नहीं है।  चीन में इसका अब तक की सबसे तेज गति से फैलना चिंताजनक है। यह भी कहा जा रहा है कि ओमिक्रॉन के बीए.1 व बीए.2 वैरिएंट के मिलने से यदि कोई  नया वैरिएंट बना तो दुनिया के सामने महामारी की नई चुनौती पेश कर सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed