फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hate crime charges filed in death of Sikh man after New York City fender bender world news updates

US: न्यूयॉर्क में सिख व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या मामले में पुलिस का दावा, आरोपी ने किया घृणा अपराध

Wed, 01 Nov 2023 03:30 AM IST
यशोधन शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: यशोधन शर्मा Updated Wed, 01 Nov 2023 03:30 AM IST
सार

अभियोजकों ने कहा कि ऑगस्टिन ने क्वींस में वैन विक एक्सप्रेसवे पर उनकी दुर्घटना के बाद हुई बहस के दौरान सिंह पर पगड़ी को लेकर नस्लीय टिप्पणी की थी। सिंह के परिवार ने, जो अपनी सिख धार्मिक प्रथा के हिस्से के रूप में पगड़ी पहनते थे, ऑगस्टिन के खिलाफ घृणा अपराध के आरोप दायर करने पर जोर दिया था। 

विज्ञापन
Hate crime charges filed in death of Sikh man after New York City fender bender world news updates
सिख युवक की पीट-पीटकर हत्या - फोटो : Social media

विस्तार

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में एक सिक्ख युवक की पीट-पीटकर कर हत्या करने के मामले में एक और चार्जशीट दाखिल हुई है। यहां अभियोजक पक्ष ने मंगलवार को फेंडर बेंडर पर 'घृणा अपराध' और नस्लीय टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


क्वींस डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी मेलिंडा काट्ज ने बताया कि 30 वर्षीय गिल्बर्ट ऑगस्टिन पर 19 अक्तूबर को जसमेर सिंह की मौत के मामले में घृणा अपराध के रूप में हमला करने और बिना लाइसेंस के गाड़ी चलाने सहित आरोप हैं। 
विज्ञापन


अभियोजकों ने कहा कि ऑगस्टिन ने क्वींस में वैन विक एक्सप्रेसवे पर उनकी दुर्घटना के बाद हुई बहस के दौरान सिंह पर पगड़ी को लेकर नस्लीय टिप्पणी की थी। सिंह के परिवार ने, जो अपनी सिख धार्मिक प्रथा के हिस्से के रूप में पगड़ी पहनते थे, ऑगस्टिन के खिलाफ घृणा अपराध के आरोप दायर करने पर जोर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


25 साल तक की हो सकती है जेल
ऑगस्टिन पर 20-गिनती के अभियोग में प्रथम श्रेणी में घृणा अपराध के रूप में हत्या, घृणा अपराध के रूप में दूसरी डिग्री में हमला, लापरवाही से खतरे में डालना और बिना लाइसेंस ड्राइविंग सहित अपराधों का आरोप लगाया गया है। दोषी पाए जाने पर उसे 25 साल तक की जेल का सामना करना पड़ सकता है। 

काट्ज़ ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, 'यह एक फेंडर बेंडर का मामला है जो तुरंत घृणित भाषा और फिर क्रूर, घातक हिंसा तक बढ़ जाता है। 'हम अदालत में दिखाएंगे कि यह नफरत से भड़का गुस्सा था, जिसके कारण यह बेहूदा वारदात हुई।' 

गलती से समझते हैं मुसलमान
ऑगस्टिन के वकील, जेम्स नेविल के पास टिप्पणी मांगने वाला एक संदेश छोड़ा गया था। 7 अक्तूबर को इस्राइल-हमास युद्ध की शुरुआत के बाद से यहूदियों और मुसलमानों के खिलाफ घृणा अपराधों की रिपोर्टों में वृद्धि के बीच यह घातक टकराव हुआ। अमेरिकी सिख समुदाय के सदस्यों को काफी पुराने वक्त से ही  नफरत से प्रेरित हमलावरों के हाथों हिंसा का सामना करना पड़ा है, जो गलती से उन्हें मुसलमान समझ लेते हैं।

नेपाल का अमेरिका से देश के प्रति समर्थन बढ़ाने का आग्रह
नेपाल व्यापार तरजीही कार्यक्रम (एनटीपीपी) के पुन:प्राधिकरण तथा विस्तार का अनुरोध करते हुए नेपाल ने व्यापार-निवेश, बाजार पहुंच, खाद्य सुरक्षा व आईटी क्षेत्रों में अमेरिकी समर्थन बढ़ाने का अनुरोध किया है। वाशिंगटन में नेपाल के विदेश मंत्री नारायण प्रकाश सऊद और अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के बीच एक द्विपक्षीय बैठक में नेपाल की ओर से यह अनुरोध किया गया। सऊद ने सुविधाओं के विस्तार का से अनुरोध किया।

मेक्सिको में भीषण तूफान से 100 से ज्यादा हताहत
मेक्सिको के दक्षिणी प्रांत ग्युरेरो की सरकार ने कहा है कि श्रेणी-5 के ओटिस तूफान ने पिछले सप्ताह मेक्सिकन-प्रशांत रिजॉर्ट शहर अकापुल्को को प्रभावित किया। तूफान के चलते मृतक और लापता होने वाले लोगों की संख्या 100 से ज्यादा हो गई है। तूफान ने बुधवार को 266 किमी प्रति घंटे की हवाओं के साथ अकापुल्को को तबाह कर दिया, जिससे शहर में बाढ़ आ गई, घरों, होटलों और अन्य व्यवसायों की छतें टूट गईं, वाहन डूब गए और संचार के साथ-साथ सड़क और हवाई संपर्क भी टूट गया। शहर की 9 लाख की आबादी भोजन-पानी से त्रस्त होने के चलते लूटपाट शुरू हो गई है। अकेले गुएरेरो प्रांत में 46 लोग मारे गए और 54 अन्य लापता हैं। अकापुल्को के लोग मंगलवार को भी अपने टूटे हुए जीवन के टुकड़ों को उठाने के लिए संघर्ष करते देखे गए।

लंदन में महक शर्मा की हत्या में भारतवंशी युवक गिरफ्तार
दक्षिण लंदन के क्रॉयडन में महक शर्मा की हत्या के मामले में भारतीय मूल के 23 वर्षीय शैल शर्मा को गिरफ्तार किया गया है। महक पर चाकू से हमला किया गया था। परिजनों को सूचना दे दी गई है। महक हाल में भारत से लंदन आई थी। आरोपी से उसका क्या संबंध है अभी यह पता नहीं चल सका है। पुलिस ने आरोपी शैल शर्मा को रविवार को क्रॉयडन में ऐश ट्री वे में घटनास्थल से गिरफ्तार किया था, जिसे विंबलडन मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया जाएगा।

प्रसिद्ध जलवायु वैज्ञानिक सलीमुल हक का निधन
गरीब देशों पर वैश्विक ताप वृद्धि के बढ़ते असर को समझने और उससे निपटने के लिए दुनिया को प्रेरित करने वाले बांग्लादेश के जलवायु वैज्ञानिक सलीमुल हक का ढाका में हृदयाघात से निधन हो गया। वह 71 वर्ष के थे। वाशिंगटन विवि के जलवायु-स्वास्थ्य वैज्ञानिक और हक की मित्र क्रिस्टी एबी ने कहा, सलीमुल ने हमेशा गरीब और वंचितों पर ध्यान केंद्रित किया।

चीन के पूर्व पीएम केकियांग का अंतिम संस्कार कल
चीन के पूर्व पीएम ली केकियांग के अवशेषों का दो नवंबर  को बीजिंग में अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके अवशेषों को 27 अक्तूबर को विशेष उड़ान से शंघाई से बीजिंग लाया गया। ली 17वीं, 18वीं और 19वीं कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) की केंद्रीय समितियों के राजनीतिक ब्यूरो की स्थायी समिति के सदस्य और राज्य परिषद के पूर्व प्रमुख रहे।

भारतीय छह माह बगैर वीजा जा सकेंगे थाईलैंड
थाईलैंड के सरकारी प्रवक्ता चाई वाचारोंके ने कहा कि भारत और ताइवान से आने वाले लोगों के लिए इस अवधि के दौरान वीजा आवश्यकताओं को समाप्त कर दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि भारत और ताइवान के नागरिक 30 दिनों के लिए बिना वीजा थाईलैंड आ सकते हैं। यह सुविधा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई है। इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed