फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Has Taliban changed? President Biden says he did not see any change, China said - not as cruel as before

क्या बदल गया है तालिबान: राष्ट्रपति बाइडन को नहीं नजर आया बदलाव, चीन बोला- पहले जैसा क्रूर नहीं रहा

Thu, 19 Aug 2021 07:35 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन बीजिंग Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 19 Aug 2021 07:35 PM IST
सार

तालिबान के कथित बदले रूप को लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं। लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को उसमें कोई बदलाव नजर नहीं आया। हां, चीन जरूर तालिबान का हिमायती नजर आ रहा है।
 

विज्ञापन
Has Taliban changed? President Biden says he did not see any change, China said - not as cruel as before
Joe Biden - फोटो : ANI

विस्तार

अफगानिस्तान में इस्लामिक अमीरात की स्थापना कर चुके तालिबान को लेकर दावे किए जा रहे हैं कि इस बार उसका रूप बदला हुआ है। वह पिछली बार जितना हिंसक व आक्रामक नहीं है। लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने साफ कहा है कि उन्हें कोई बदलाव नजर नहीं आ रहा है। उधर, चीन ने जरूर दावा किया है कि तालिबान पहले जैसा क्रूर नहीं रहा। 

विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने एक न्यूज चैनल से चर्चा में कहा कि तालिबान अपने अस्तित्व के लिए जूझ रहा है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय में वह अपनी मान्यता चाहता है, पर मुझे नहीं लगता कि तालिबान में कोई बदलाव हुआ है। यह भविष्यवाणी नहीं की जा सकती कि तालिबान अमेरिकियों को अफगानिस्तान से बाहर जाने देगा। उस पर भरोसा नहीं किया जा सकता। इसलिए अमेरिकी सैनिक तब तक अफगानिस्तान में रहेंगे जब तब सभी अमेरिकी वहां से सुरक्षित नहीं निकल जाते। इसके लिए 31 अगस्त की तय समय-सीमा के बाद भी वहां अमेरिकी सैनिक रूक सकते हैं। बाइडन ने कहा कि अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को अनुमान नहीं था कि अफगानिस्तान में सब कुछ इतनी जल्दी हो जाएगा। उनका इशारा अमेरिकी सेना के अफगानिस्तान छोड़ने के पहले तालिबान के तेजी से उभरने की ओर था। नतीजा यह हुआ कि अमेरिकी सेना को अपने लोगों के बचाव के लिए खास अभियान चलाना पड़ा।
विज्ञापन


सेना वापसी का बचाव कर रहे हैं बाइडन
राष्ट्रपति बाइडन अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना की वापसी के अपने फैसले का लगातार बचाव कर रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि अमेरिकी लोग अफगानिस्तान में 20 साल पुराने युद्ध का अंत चाहते हैं। काबुल में गत सप्ताह अचानक बदले हालात को लेकर अमेरिकी लोग भी हैरान हैं। अमेरिकी सैन्य विमान से कुछ लोगों के लटकने और उससे गिरकर मरने की खबर से अमेरिकी लोगों समेत पूरी दुनिया के लोग आहत हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना वैक्सीन की तीसरी खुराक लेंगे बाइडन
तालिबान के खौफ के बीच कोरोना का खौफ भी कायम है। अमेरिका में जल्द तीसरा बूस्टर डोज लगाया जाएगा। राष्ट्रपति जो बाइडन भी वैक्सीन की तीसरी खुराक लेंगे। उनकी पत्नी और यूएस की प्रथम महिला जिल बाइडन भी कोरोना की तीसरी डोज लेंगी। 

अफगानिस्तान में 5200 अमेरिकी सैनिक मौजूद, अब तक 7000 को निकाला
उधर, वाशिंगटन में प्रेस ब्रीफिंग में अमेरिकी सेना के मेजर जनरल विलियम हैंक टेलर ने बताया कि अफगानिस्तान में अमेरिका के 5200 जवान मौजूद हैं। काबुल एयरपोर्ट खुला हुआ है और वहां से उड़ानें संचालित हो रही हैं। 14 अगस्त के बाद से अब तक करीब 7000 लोगों को हमने निकाला है।  
 

खुला नजरिया रखने लगा तालिबान : चीन
उधर, चीन ने गुरुवार को कहा कि तालिबान अब पहले की तरह क्रूर नहीं रहा। वह अब खुला नजरिया रखता है। वह काफी विवेकशील है। उम्मीद है कि तालिबान महिला सुरक्षा समेत अपने वादे जरूर पूरे करेेगा। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हुया चुनिइंग ने कहा कि अभी स्थिति पूरी तरह से साफ नहीं है, पर उम्मीद है कि तालिबान पिछला रवैया नहीं दोहराएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed