फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Harsh Kumar Jain to take charge as Indian envoy to Ukraine

नियुक्ति: प्रो. हर्ष जैन यूक्रेन में राजदूत के रूप में संभालेंगे कार्यभार, वारसॉ में किया गया स्वागत

Tue, 05 Apr 2022 11:07 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वारसा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वारसा Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 05 Apr 2022 11:07 PM IST
सार

राजनयिक हर्ष कुमार जैन यूक्रेन में भारत के नए राजदूत के रूप में जल्दी ही कार्यभार संभालेंगे। जैन यूक्रेन में भारतीय दूत के रूप में पार्थ सत्पथी की जगह लेंगे।

विज्ञापन
Harsh Kumar Jain to take charge as Indian envoy to Ukraine
हर्ष कुमार जैन - फोटो : ani

विस्तार

राजनयिक हर्ष कुमार जैन यूक्रेन में भारत के नए राजदूत के रूप में जल्दी ही कार्यभार संभालेंगे। जैन यूक्रेन में भारतीय दूत के रूप में पार्थ सत्पथी की जगह लेंगे। भारतीय दूतावास ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


हर्ष कुमार जैन यूक्रेन में भारत के नए राजदूत के रूप में अपना कार्यभार संभालने के लिए मंगलवार को वारसॉ पहुंचे। जहां चार्ज डी अफेयर्स अंबरीश वेमुरी ने जैन का स्वागत किया। भारतीय दूतावास ने इसकी एक तस्वीर ट्वीट की है। फिलहाल रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच पोलैंड के वारसॉ से दूतावास संचालित हो रहा है। 
विज्ञापन


कौन हैं हर्ष कुमार जैन
भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी जैन राजस्थान में बूंदी जिले के लीलेड़ा गांव के निवासी हैं। उन्होंने स्कूली शिक्षा सैनिक स्कूल, चित्तौड़गढ़ में पूरी की। उसके बाद गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज,कोटा से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया। वे आईआईटी दिल्ली से औद्योगिक इंजीनियरिंग में एमटेक करके 1993 में भारतीय विदेश सेवा में चयनित हुए। इससे पहले वे इंजीनियरिंग कॉलेज कोटा में मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोफेसर के रूप में सेवाएं भी दे चुके हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


हर्ष जैन ने पहले कजाकिस्तान और स्लोवाकिया गणराज्य में भारतीय राजदूत के रूप में और मास्को (रूस), कीव (यूक्रेन), सेंट पीटर्सबर्ग (रूस), लंदन ( यूके) और काठमांडू (नेपाल) में स्थित भारतीय दूतावासों में विभिन्न क्षमताओं के साथ अनुभवी राजनयिक के रूप में विशिष्ट सेवाएं दी हैं। उन्होंने वर्ष 2012-13 में अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा के तहत सूचना और दूरसंचार के क्षेत्र में विकास पर संयुक्त राष्ट्र के सरकारी विशेषज्ञों के समूह सदस्य के रूप में भी कार्य किया।


विदेश मंत्रालय में अपर सचिव रहते हुए उन्होंने बिम्सटेक और सार्क, ई-गवर्नेंस, सूचना प्रौद्योगिकी और साइबर कूटनीति और वैश्विक संपदा प्रबंधन प्रभागों का सफल नेतृत्व किया। सहयोग के सभी क्षेत्रों में भारत के यूक्रेन के साथ व्यापक द्विपक्षीय संबंध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed