फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Harris says she wants original plan for debate with Trump

US Election: ‘राष्ट्रपति चुनाव में बहस करने को तैयार हूं’, कमला हैरिस ने कहा- ट्रंप के लिए योजना बना रही

Fri, 26 Jul 2024 03:39 AM IST
विशांत श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन डीसी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन डीसी Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Fri, 26 Jul 2024 03:39 AM IST
सार

अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा कि वह योजना बना रही हैं और डोनाल्ड ट्रंप से चुनावी बहस करने के लिए तैयार हैं। 

विज्ञापन
Harris says she wants original plan for debate with Trump
कमला हैरिस - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने गुरुवार को कहा है कि वह डोनाल्ड ट्रम्प से बहस करने के लिए तैयार हैं। इसके साथ ही उन्होंने ट्रंप पर 10 सितंबर को होने वाली बहस से पीछे हटने का आरोप भी लगाया।

विज्ञापन


इंडियाना और टेक्सास की यात्रा के बाद ज्वाइंट बेस एंड्रयूज में उतरने के बाद उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि मतदाता इस चुनावी दौड़ में मौजूद विभाजित स्क्रीन को बहस के मंच पर देखने के हकदार हैं।
विज्ञापन


पहले 10 सितंबर को CNN द्वारा बहस का आयोजन करना था  
10 सितंबर को होने वाली बहस उन दो बहसों में से एक थी, जिन पर राष्ट्रपति जो बिडेन और ट्रम्प सहमत हुए थे। पहली बहस की मेजबानी 27 जून को सीएनएन द्वारा की गई थी, लेकिन दौड़ से बाहर होने के बाद बाइडन ने हैरिस को अपने उत्तराधिकारी के रूप में समर्थन दिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप ने कहा- CNN की जगह फॉक्स न्यूज के द्वारा आयोजन चाहते हैं
ट्रम्प ने कहा है कि वह बहस को फॉक्स न्यूज पर स्थानांतरित करना पसंद करेंगे, लेकिन वह हैरिस के साथ एक से अधिक बार सामना करने को तैयार होंगे।

बाइडन के पीछे हटने के फैसले से भारतीय-अमेरिकी नागरिक खुश
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के नवंबर 2024 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव लड़ने से इन्कार करने के बाद अमेरिका में राजनीतिक उथल-पुथल है। राजनीतिक दल डेमोक्रेटिक पार्टी ने जहां नए उम्मीदवार की तलाश शुरू कर दी है। वहीं रिपब्लिकन पार्टी ने जो बाइडन से इस्तीफा मांगा। इसके दूसरी तरफ भारतीय अमेरिकियों ने जो बाइडन के फैसले का स्वागत किया है। भारतीय-अमेरिकी समुदाय के प्रमुख सदस्य ने कहा कि यह उनके लिए कठिन फैसला रहा होगा, लेकिन उन्होंने अमेरिका को पहले रखने के लिए यह कदम उठाया। 


न्यूयॉर्क में प्रमुख वकील रवि बत्रा का कहना है कि मैं राष्ट्रपति बाइडन के फैसले का स्वागत करता हूं। मैं उनके फैसले को अमेरिकी असाधारणता को बनाए रखने अंतिम कार्य और अमेरिका फर्स्ट के फैसले के रूप में स्वीकार करता हूं। उन्होंने बाइडन का धन्यवाद जताते हुए कहा कि उनके लिए यह कठिन फैसला रहा होगा। जैसे युद्ध के मैदान में हर सैनिक अपना योगदान देता है, वैसे ही बाइडन अमेरिका को अपना सर्वश्रेष्ठ अंतिम योगदान दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed