फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Harris campaign launches USD 50 million advertisement blitz ahead of Democratic Party Convention

US: प्रचार पर कमला हैरिस खर्च कर रहीं करोड़ों, 50 मिलियन अमेरिकी डॉलर के विज्ञापन से वोटरों को लुभाने की कोशिश

Tue, 30 Jul 2024 10:45 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: पवन पांडेय Updated Tue, 30 Jul 2024 10:45 PM IST
सार

अमेरिका में अगले महीने होने वाले डेमोक्रेटिक पार्टी कन्वेंशन से पहले राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस ने अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है। जानकारी के मुताबिक एक विज्ञापन अभियान के तहत मतदाताओं को ये याद दिलाया जाएगा, कि वो कौन हैं?

विज्ञापन
Harris campaign launches USD 50 million advertisement blitz ahead of Democratic Party Convention
अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स (फाइल)

विस्तार

डेमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस के अमेरिका में प्रचार अभियान के तहत मतदाताओं को ये याद दिलाया जाएगा, कि वो कौन हैं? एक योद्धा जो कभी भी अमेरिकी लोगों की ओर से शक्तिशाली और विशेष हितों का सामना करने से नहीं डरती है।
विज्ञापन


प्रचार पर कमला हैरिस खर्च कर रहीं करोड़ों
बता दें कि राज्यों में चलने वाले 50 मिलियन अमेरिकी डॉलर के पेड मीडिया अभियान में मिल्वौकी में कमला हैरिस की पहली रैली के फुटेज दिखाए गए हैं। इस एक मिनट के विज्ञापन में कैलिफोर्निया में एक कोर्टरूम अभियोजक के रूप में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला गया है। जिसका शीर्षक है एक चीज जो कमला हैरिस हमेशा से रही हैं: निडर।
विज्ञापन


19 से 22 अगस्त तक डेमोक्रेटिक पार्टी का कन्वेंशन
दरअसल डेमोक्रेटिक पार्टी 19 से 22 अगस्त तक शिकागो में अपना राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित करेगी और 5 नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिपब्लिकन नेता और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को अपना उम्मीदवार नामित करने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबको आगे बढ़ने का अवसर मिले- हैरिस
कमला हैरिस ने इस विज्ञापन में कहा कि, यह अभियान इस बारे में है कि हम किसके लिए लड़ते हैं। हम ऐसे भविष्य में विश्वास करते हैं, जहा हर व्यक्ति को न केवल गुजर-बसर करने का बल्कि आगे बढ़ने का अवसर मिले। जहाँ हर वरिष्ठ नागरिक सम्मान के साथ सेवानिवृत्त हो सके।

जो बाइडन ने किया था कमला हैरिस का समर्थन
21 जुलाई को, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों से अपना नाम वापस लेने की घोषणा की थी और उन्होंने नवंबर के आम चुनावों के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार के रूप में अपनी साथी कमला हैरिस का समर्थन किया था। 


वहीं हैरिस फॉर प्रेसिडेंट अभियान की अध्यक्ष जेन ओ'मैली डिलन ने कहा कि एक अदालती अभियोजक, अटॉर्नी जनरल, संयुक्त राज्य अमेरिका के सीनेटर और अब उपराष्ट्रपति के रूप में अपने पूरे करियर के दौरान, कमला हैरिस हमेशा अमेरिकी लोगों की ओर से गुंडों, अपराधियों और विशेष हितों के खिलाफ खड़ी हुई हैं - और उन्होंने उन्हें हराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed