फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Harish salve says article 370 was a mistake Pakistan Reaction Sign of Complete Bankruptcy

जाधव का मुकदमा लड़ने वाले साल्वे ने 370 को बताया भूल, पीओके को कहा भारत का अभिन्न अंग

Thu, 03 Oct 2019 03:39 PM IST
अमित कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: अमित कुमार Updated Thu, 03 Oct 2019 03:39 PM IST
विज्ञापन
Harish salve says article 370 was a mistake Pakistan Reaction Sign of Complete Bankruptcy
वकील हरीश साल्वे - फोटो : एएनआई

देश के जाने—माने वकील हरीश साल्वे ने कश्मीर पर मोदी सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए अनुच्छेद 370 को एक गलती बताया है। पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव की अंतरराष्ट्रीय अदालत (आईसीजे) में पैरवी साल्वे ने ही की थी। हरीश साल्वे ने कहा कि जम्मू—कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाकर केंद्र सरकार ने एक जटिल समस्या को हल कर दिया। यही नहीं उन्होंने कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान की प्रतिक्रिया को पूरी तरह से दिवालियापन बताया है क्योंकि कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है।

विज्ञापन


जाधव मामले पर अंतरराष्ट्रीय अदालत में पाक के झूठ को बेनकाब करने वाले साल्वे ने कहा, 'पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) भारत का हिस्सा है और उन्होंने (पाकिस्तान) वहां पर अशांति फैला रखी है। न सिर्फ भारत का संविधान बल्कि कश्मीर का संविधान भी कहता है कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। कुछ पाकिस्तानी दिमागों को छोड़ दिया जाए तो किसी को भी इस बात पर शक नहीं है कि कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है। 

विज्ञापन

लंबे समय से 370 हटाने का पक्षधर 

वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे ने कहा कि वह लंबे समय से अनुच्छेद 370 को हटाने का समर्थन करते रहे हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि यह एक गलती थी और इसे लंबे समय तक बनाए रखना उससे भी बड़ी गलती थी। कभी—कभी आपको जटिल समस्याओं को सुलझाना होता है और केंद्र सरकार ने ऐसा कर दिखाया। इसे सुलझाने का एकमात्र रास्ता यही है कि एक झटके में फैसला लिया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत का कदम बिल्कुल सही 

लंदन में भारतीय दूतावास में पत्रकारों से बातचीत में साल्वे ने कहा कि कुछ लोग कह रहे हैं कि आपसी बातचीत से इस मुद्दे को सुलझाया जा सकता था। मगर 370 हटाने की जरा सी भनक लगने से भी माहौल बिगड़ जाता और आलोचनाएं झेलनी पड़ती। भारत ने बिल्कुल सही कदम उठाया है। इस मुद्दे पर कानूनी चुनौतियों पर उन्होंने कहा कि देश की सर्वोच्च अदालत इस मामले पर सुनवाई करेगी और देखेगी कि क्या इसमें कुछ गलत हुआ है। मगर पाकिस्तान इस मामले पर जिस ढंग से तस्वीर प्रस्तुत कर रहा है, वह दिखाता है कि वह मानसिक तौर पर पूरी तरह से दिवालिया हो चुका है। 

निजाम की संपत्ति पर पाक का दावा गलत : 

हैदराबाद के निजाम की 300 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति पर भारत की जीत पर साल्वे ने कहा कि पाकिस्तान का दावा ही पूरी तरह से गलत था। हमने इसके खिलाफ लड़ाई लड़ी और जीत हासिल की। उन्होंने कहा, 'इतिहासकार यह जरूर देखना चाहेंगे कि पाकिस्तान ने यह सार्वजनिक तौर पर स्वीकार किया है कि वे हथियार सप्लाई कर रहे थे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed