फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hardeep Singh Puri says India partnerships with nations continue to further grow under PM Modi's leadership

Mozambique: 'कई देशों के साथ हमारी साझेदारी लगातार बढ़ रही', मोजाम्बिक दौरे पर हरदीप सिंह पुरी ने कही यह बात

Sun, 29 Oct 2023 07:41 AM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, मापुटो
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, मापुटो Published by: आदर्श शर्मा Updated Sun, 29 Oct 2023 07:41 AM IST
सार

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह अफ्रीकी देश मोजाम्बिक के दौरे पर हैं। उन्होंने कहा, भारत के साथ दुनिया के अन्य देशों की साझेदारी लगातार बढ़ रही है। 

विज्ञापन
Hardeep Singh Puri says India partnerships with nations continue to further grow under PM Modi's leadership
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

विस्तार

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह अफ्रीकी देश मोजाम्बिक के दौरे पर हैं। वहां पहुंचते ही उनका पारंपरिक नृत्य से स्वागत किया गया। शनिवार को उन्होंने मोजाम्बिक दौरे से जुड़े पोस्ट को सोशल मीडिया में साझा किया। उन्होंने लिखा, पीएम मोदी के नेतृत्व में दुनियाभर के देशों के साथ भारत की साझेदारी लगातार बढ़ रही है।  
विज्ञापन


विज्ञापन


साथ ही उन्होंने पोस्ट में लिखा, आज मापुटो पहुंचने पर गर्मजोशी से और पारंपरिक स्वागत किया गया। दुनिया भर के देशों के साथ भारत की साझेदारी आगे बढ़ रही है और मजबूत हो रही है। दोनों देशों के बीच संबंधों पर लिखते हुए केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने कहा, मोजाम्बिक के साथ मधुर और बेहतर रिश्ते हैं। मोजाम्बिक और भारत के पश्चिमी राज्यों के बीच व्यापारिक संबंध कई सदियों पुराने है। लोगों के संबंधों को आधुनिक समय में और मजबूत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें इससे पहले अगस्त में पीएम नरेंद्र मोदी ने दक्षिण अफ्रीका में 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मलेन के मौके पर मोजाम्बिक के राष्ट्रपति फिलिप न्यूसी के साथ बैठ की थी। दोनों नेताओं के बीच कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा की। पीएम मोदी ने कहा था कि हमने अपने देशों के लोगों के लाभ के लिए विभिन्न क्षेत्रों में भारत-मोजाम्बिक सहयोग में विविधता लाने के तरीकों पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने संसदीय संपर्क, रक्षा, आतंकवाद विरोधी, ऊर्जा, खनन, स्वास्थ्य, व्यापार और निवेश, क्षमता निर्माण, समुद्री सहयोग और लोगों से लोगों के संबंधों सहित द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। 


पीएम मोदी ने वॉयस ऑफ द ग्लोबल साउथ समिट में  फिलिप न्यूसी की भागीदारी की सराहना की। पीएमओ द्वारा जारी बयान में कहा गया था कि न्यूसी ने चंद्रयान मिशन की सफलता पर पीएम मोदी को बधाई दी और अफ्रीकी संघ की जी20 स्थायी सदस्यता के लिए भारत की पहल की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed