{"_id":"60b6950943600a6f96734995","slug":"hamdullah-mohib-says-pakistan-is-running-proxy-war-in-afghanistan-through-taliban","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमदुल्लाह मोहिब ने कहा: तालिबान के जरिए अफगानिस्तान में छद्म युद्ध चला रहा पाकिस्तान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
हमदुल्लाह मोहिब ने कहा: तालिबान के जरिए अफगानिस्तान में छद्म युद्ध चला रहा पाकिस्तान
Wed, 02 Jun 2021 01:44 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, काबुल
एजेंसी, काबुल
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 02 Jun 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
अफगानिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार हमदुल्ला मोहिब
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफगानिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार हमदुल्लाह मोहिब ने कहा है कि तालिबान देश में पाकिस्तान का छद्म युद्ध संचालित कर रहा है। राष्ट्रपति अशरफ गनी के सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि तालिबानी नेता हिबातुल्लाह अखुंदजादा ने न तो अधिकारियों के साथ कोई बैठक नहीं रखी है और न ही 12 माह बाद तक उनका कोई अता-पता है। इतना ही नहीं तालिबान को भी उनके बारे में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हम पहले ये जानना चाहते हैं कि हिबातुल्लाह है भी या नहीं। तालिबान को इसका जवाब देना चाहिए कि वो कहां है। खुफिया एजेंसी ने ये जानकारी दी है कि इतने दिनों से उसे किसी ने नहीं देखा है। अफगानिस्तान के एनएसए का यह बयान उन खबरों के बीच आया है जिनमें कहा गया था कि पाकिस्तान ने इस्लामाबाद के खिलाफ अपनी हालिया टिप्पणी को लेकर अफगानिस्तान के एनएसए से रिश्ते तोड़ लिए हैं।
विज्ञापन
बता दें कि यह पहला मौका नहीं है कि जब अफगानिस्तान के एनएसए ने इस तरह का बयान दिया हो। इससे पहले उन्होंने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई पर तालिबान को सीधे समर्थन देने का आरोप लगाया था। पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई ने तो यहां तक कहा था कि पाकिस्तान चाहता है कि अफगानिस्तान भारत से सभी संबंध तोड़ ले।
विज्ञापन