फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   hamas war greta thunberg support gaza gets reply from israel

Israel: मशहूर पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने फलस्तीन का किया समर्थन, इस्राइल का जवाब हो रहा वायरल

Sun, 22 Oct 2023 08:10 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 22 Oct 2023 08:10 AM IST
सार

इस्राइल ने इस पोस्ट में उन युवा इस्राइली नागरिकों की तस्वीरें भी पोस्ट की हैं, जो हमास के हमले में मारे गए। 

विज्ञापन
hamas war greta thunberg support gaza gets reply from israel
ग्रेटा थनबर्ग - फोटो : पीटीआई

विस्तार

इस्राइल हमास के बीच जारी युद्ध के बीच मशहूर पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने गाजा का समर्थन किया है। ग्रेटा ने गाजा में इस्राइली हमले में हो रही लोगों की मौतों पर दुख जताया और लोगों से इसके खिलाफ बोलने की अपील की। ग्रेटा ने इसे लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है। अब इस्राइल ने भी इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है। 
विज्ञापन


इस्राइल ने कसा तंज
ग्रेटा को सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए इस्राइल के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से ग्रेटा थनबर्ग को संबोधित करते हुए लिखा गया है कि 'हमास ने अपने रॉकेट्स के लिए पर्यावरण के लिहाज से बेहतर चीजों का इस्तेमाल नहीं किया था, जिनसे मासूम इस्राइली नागरिकों की बर्बर हत्याएं की गईं। हमास के हमले में मारे गए लोग आपको दोस्त हो सकते हैं।' इस्राइल ने इस पोस्ट में उन युवा इस्राइली नागरिकों की तस्वीरें भी पोस्ट की हैं, जो हमास के हमले में मारे गए। 
विज्ञापन


इससे पहले ग्रेटा थनबर्ग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया। इस पोस्ट में ग्रेटा थनबर्ग और उनकी तीन अन्य दोस्त हाथों में प्लेकार्ड लेकर बैठी दिख रही हैं। इन प्लेकार्ड्स पर फलस्तीन और गाजा के समर्थन में लाइनें लिखी हुई हैं। पोस्ट में ग्रेटा ने लिखा कि 'हम फलस्तीन और गाजा के प्रति अपना समर्थन जताते हैं। दुनिया को इसके खिलाफ बोलना चाहिए और तुरंत युद्ध रोकने और फलस्तीन के नागरिकों के लिए न्याय और आजादी की मांग करनी चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन



 

कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ग्रेटा थनबर्ग का समर्थन कर रहे हैं तो कुछ ने इस्राइल का भी समर्थन किया है। एक यूजर ने इस्राइल के जवाब की आलोचना करते हुए लिखा कि ग्रेटा ने गाजा का समर्थन किया है ना कि हमास का। वहीं एक अन्य यूजर ने इस्राइल पर विक्टिम कार्ड खेलने का आरोप लगाया है। बता दें कि बीती 7 अक्तूबर को आतंकी संगठन हमास ने इस्राइल की सीमा में घुसकर आम लोगों को निशाना बनाया। इसके जवाब में इस्राइल द्वारा गाजा पट्टी पर लगातार बमबारी की जी रही है। इस लड़ाई में अभी तक 5500 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। इनमें से 1400 लोगों की जान इस्राइल में गई तो 4000 से ज्यादा लोगों की मौत गाजा पट्टी में हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed