Israel: मशहूर पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने फलस्तीन का किया समर्थन, इस्राइल का जवाब हो रहा वायरल
इस्राइल ने इस पोस्ट में उन युवा इस्राइली नागरिकों की तस्वीरें भी पोस्ट की हैं, जो हमास के हमले में मारे गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस्राइल ने कसा तंज
ग्रेटा को सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए इस्राइल के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से ग्रेटा थनबर्ग को संबोधित करते हुए लिखा गया है कि 'हमास ने अपने रॉकेट्स के लिए पर्यावरण के लिहाज से बेहतर चीजों का इस्तेमाल नहीं किया था, जिनसे मासूम इस्राइली नागरिकों की बर्बर हत्याएं की गईं। हमास के हमले में मारे गए लोग आपको दोस्त हो सकते हैं।' इस्राइल ने इस पोस्ट में उन युवा इस्राइली नागरिकों की तस्वीरें भी पोस्ट की हैं, जो हमास के हमले में मारे गए।
इससे पहले ग्रेटा थनबर्ग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया। इस पोस्ट में ग्रेटा थनबर्ग और उनकी तीन अन्य दोस्त हाथों में प्लेकार्ड लेकर बैठी दिख रही हैं। इन प्लेकार्ड्स पर फलस्तीन और गाजा के समर्थन में लाइनें लिखी हुई हैं। पोस्ट में ग्रेटा ने लिखा कि 'हम फलस्तीन और गाजा के प्रति अपना समर्थन जताते हैं। दुनिया को इसके खिलाफ बोलना चाहिए और तुरंत युद्ध रोकने और फलस्तीन के नागरिकों के लिए न्याय और आजादी की मांग करनी चाहिए।'
.@GretaThunberg, Hamas doesn’t use sustainable materials for their rockets which have BUTCHERED innocent Israelis .
— Israel ישראל 🇮🇱 (@Israel) October 20, 2023
The victims of the Hamas massacre could have been your friends.
Speak up. https://t.co/giHNJxeF6N pic.twitter.com/Z4orsm2UjD
कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ग्रेटा थनबर्ग का समर्थन कर रहे हैं तो कुछ ने इस्राइल का भी समर्थन किया है। एक यूजर ने इस्राइल के जवाब की आलोचना करते हुए लिखा कि ग्रेटा ने गाजा का समर्थन किया है ना कि हमास का। वहीं एक अन्य यूजर ने इस्राइल पर विक्टिम कार्ड खेलने का आरोप लगाया है। बता दें कि बीती 7 अक्तूबर को आतंकी संगठन हमास ने इस्राइल की सीमा में घुसकर आम लोगों को निशाना बनाया। इसके जवाब में इस्राइल द्वारा गाजा पट्टी पर लगातार बमबारी की जी रही है। इस लड़ाई में अभी तक 5500 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। इनमें से 1400 लोगों की जान इस्राइल में गई तो 4000 से ज्यादा लोगों की मौत गाजा पट्टी में हुई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.