{"_id":"66294dc5dc321be4fd0cd563","slug":"hamas-releases-video-of-israeli-american-hostage-hersh-goldberg-polin-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Israel-Hamas War: हमास ने इस्राइली-अमेरिकी बंधक का वीडियो किया जारी, सात अक्तूबर को हुआ था अपहरण","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Israel-Hamas War: हमास ने इस्राइली-अमेरिकी बंधक का वीडियो किया जारी, सात अक्तूबर को हुआ था अपहरण
Wed, 24 Apr 2024 11:52 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 24 Apr 2024 11:52 PM IST
सार
हमास ने बुधवार को इस्राइली-अमेरिकी बंधक हर्श गोल्डबर्ग-पोलिन का एक वीडियो जारी किया। गोल्डबर्ग-पोलिन का पिछले साल 7 अक्तूबर को अपहरण कर लिया गया था।
विज्ञापन
Hersh Goldberg-Polin
- फोटो : ANI/Reuters
विस्तार
हमास ने बुधवार को इस्राइली-अमेरिकी बंधक हर्श गोल्डबर्ग-पोलिन का एक वीडियो जारी किया। गोल्डबर्ग-पोलिन का पिछले साल 7 अक्तूबर को अपहरण कर लिया गया था, जब वह दक्षिण इस्राइल में नोवा संगीत समारोह में थे।
विज्ञापन
पिछले साल अक्तूबर में हमास ने इस्राइल पर हमला किया था, जिसमें 1200 से ज्याद लोग मारे गए थे और 200 से ज्यादा लोगों को बंधक बना लिया गया था।
वीडियो में देखा जा सकता है कि उनके बाएं हाथ का कुछ इंच हिस्सा गायब है। 7 अक्तूबर को पोस्ट किए गए वीडियो में गोल्डबर्ग-पोलिन को गंभीर रूप से घायल हालत में देखा गया था। हमास के हमले के समय गोल्डबर्ग-पोलिन के साथ रहने वाली एक युवती ने कहा कि कोहनी से नीचे का हिस्सा उड़ने से पहले उन्होंने हथगोले फेंकने में मदद की थी।
विज्ञापन
आतंकवादी समूह की ओर से जारी ताजा वीडियो में गोल्डबर्ग-पोलिन एक कुर्सी पर बैठे हुए कैमरे पर बोलते नजर आए। उन्होंने अपने माता-पिता के नामों और अपनी जन्मतिथि का जिक्र किया। इस दौरान कभी-कभी उन्होंने अपने घायल हाथ से इशारा किया। वीडियो में गोल्डबर्ग-पोलिन ने कहा कि वह करीब 200 दिनों से यहां हैं। वीडियो मंगलवार को रिकॉर्ड किया गया था, जो गाजा में इस्राइल और हमास के बीच युद्ध का 200वां दिन था।
विज्ञापन
उन्होंने इस्राइल सरकार को उसी तरह फटकार लगाई जैसे अन्य इस्राइली बंधकों ने हमास की ओर से जारी प्रचार वीडियो में किया है। गाजा में छह महीने तक हमास द्वारा बनंदी बनाए गए गोल्डबर्ग-पोलिन दबाव में बोलते हुए नजर आ रहे हैं।