{"_id":"656650f62de9e6afa305fe83","slug":"hamas-released-12-hostages-in-fifth-day-of-ceasefire-israel-hamas-war-2023-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Israeli Hostages: युद्धविराम का पांचवां दिन, 30 फलस्तीनी नागरिकों की रिहाई के बदले हमास ने 12 बंधकों को छोड़ा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Israeli Hostages: युद्धविराम का पांचवां दिन, 30 फलस्तीनी नागरिकों की रिहाई के बदले हमास ने 12 बंधकों को छोड़ा
Wed, 29 Nov 2023 02:13 AM IST
जलज मिश्रा
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, तेल अवीव
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, तेल अवीव
Published by: जलज मिश्रा
Updated Wed, 29 Nov 2023 02:13 AM IST
सार
कतरी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता का कहना है कि बंधकों में 10 इजरायली - एक नाबालिग और नौ महिलाएं - साथ ही दो थाई नागरिक भी शामिल हैं।
विज्ञापन
हमास ने बंधकों को छोड़ा।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस्राइल और हमास के बीच युद्धविराम के पांचवे दिन 12 बंधकों की रिहाई हुई। इस्राइल सुरक्षा बल ने रेडक्रॉस के सामने बंधकों की रिहाई की पुष्टि की। बता दें, इस्राइल और हमास के बीच बंधकों की रिहाई के लिए समझौता हुआ है। समझौते के तहत इस्राइल जेल में बंद फलस्तीनी लोगों को छोड़ेगा, जिसके बदले हमास इस्राइली बंधकों को रिहा करेगा।
विज्ञापन
कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माजिद अल-अंसारी ने बताया कि युद्धविराम के पांचवे दिन इस्राइल ने 30 फलस्तीनी लोगों को रिहा किया, जिसके बदले हमास ने 12 बंधकों को अपनी कैद से मुक्त कर दिया। 52 दिन बाद बंधक अपने परिवार से मिलेंगे। बता दें, 12 बंधकों में 10 इस्राइली नागरिक और दो थाईलैंड के नागरिक शामिल हैं। अंसारी के मुताबिक, 10 इस्राइली नागरिकों में नौ महिलाएं और एक नाबालिग शामिल है। वहीं, तीन इस्राइली नागरिकों के पास दोहरी नागरिकता है- एक के पास फिलीपींस की तो दो लोगों के पास अर्जेंटीना की।
विज्ञापन
युद्ध विराम आगे बढ़ाने के लिए सहमति
एक दिन पहले, इस्राइल-हमास के बीच मध्यस्थता की भूमिक निभा रहे कतर ने कहा कि दोनों ने युद्ध विराम को बढ़ाने के लिए सहमति जताई है। इस दौरान बंधकों की रिहाई संभव है। कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माजिद अल अंसारी ने कहा कि गाजा में मानवीय संघर्ष को दो दिन और बढ़ाने के लिए सहमति बनी है। इस्राइली मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कतर की घोषणा का मतलब है कि कम से कम दस और इस्राइली बंधकों को मंगलवार (पश्चिम एशिया के स्थानीय समय के मुताबिक) रिहा किया जाएगा। अन्य दस बंधकों को बुधवार को रिहा किया जाएगा। इसी के साथ हर दिन इस्राइल 30 फलिस्तीनी कैदियों को भी रिहा करेगा।
विज्ञापन
हमले के यह तीन कारण
हमास ने कहा कि ये यरूशलम में अल-अक्सा मस्जिद को इस्राइल की तरफ से अपवित्र करने का बदला है। हमास ने कहा कि इस्राइली पुलिस ने अप्रैल 2023 में अल-अक्सा मस्जिद में ग्रेनेड फेंक इसे अपवित्र किया था। इस्राइली सेना लगातार हमास के ठिकानों पर हमले कर रही है और अतिक्रमण कर रही है। इस्राइली सेना हमारी महिलाओं पर हमले कर रही है। हमास के प्रवक्ता गाजी हमाद ने अरब देशों से अपील है कि इस्राइल के साथ अपने सभी रिश्तों को तोड़ दें। हमाद ने कहा कि इस्राइल एक अच्छा पड़ोसी और शांत देश कभी नहीं हो सकता है।