फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   hamas release video of hostage woman soldier liri albag parents said israel should deal

Israel: हमास ने बंधक महिला सैनिक का वीडियो जारी किया, परिजन बोले- ये वो लिरी नहीं है, जिसे हम जानते हैं

Sun, 05 Jan 2025 10:18 AM IST
नितिन गौतम वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 05 Jan 2025 10:18 AM IST
सार

हमास के हमले में मिलिट्री बेस के 15 सर्विलांस सैनिक मारे गए थे और अलबाग समेत छह इस्राइली महिला सैनिकों को बंधक बना लिया गया था। अगवा की गई एक महिला सैनिक को रिहा कर दिया गया था और एक की कैद के दौरान ही मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
hamas release video of hostage woman soldier liri albag parents said israel should deal
लिरी अलबाग (पुरानी तस्वीर और जारी वीडियो की तस्वीर)) - फोटो : एक्स/ब्रिंग देम होम नाऊ

विस्तार

हमास ने शनिवार को एक वीडियो जारी किया, जिसमें इस्राइल की बंधक महिला सैनिक लिरी अलबाग दिखाई दे रही है। हमास ने लिरी अलबाग को 7 अक्तूबर 2023 के हमले के वक्त अगवा कर लिया था। साढ़े तीन मिनट के इस वीडियो में तारीख नहीं दी गई है। वीडियो में अलबाग ने कहा कि वह बीते 450 दिनों से बंधक है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह वीडियो हाल का ही है। इस्राइली मीडिया ने ये वीडियो जारी नहीं किया है।  
विज्ञापन


7 अक्तूबर 2023 को हमास ने अलबाग को अगवा किया था
लिरी अलबाग (19 वर्षीय) इस्राइली सेना में सर्विलांस सैनिक के पद पर हैं और हमास के हमले के वक्त वह नाहल ओजी मिलिट्री बेस पर तैनात थी। हमास के हमले में इस बेस के 15 सर्विलांस सैनिक मारे गए थे और अलबाग समेत छह इस्राइली महिला सैनिकों को बंधक बना लिया गया था। अगवा की गई एक महिला सैनिक को रिहा कर दिया गया था और एक की कैद के दौरान ही मौत हो चुकी है। अब अलबाग समेत चार इस्राइली महिला सैनिक अभी भी हमास की कैद में हैं। गौरतलब है कि इस्राइल और हमास के बीच शांति समझौते की कोशिशें हो रही हैं और हमास द्वारा वीडियो जारी करना दबाव बनाने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। इस्राइली प्रतिनिधिमंडल इन दिनों हमास के प्रतिनिधिमंडल से शांति समझौते पर चर्चा के लिए कतर में मौजूद है। 
विज्ञापन


परिजन बोले- ये वो लिरी नहीं
लिरी अलबाग का वीडियो जारी होने पर उसके माता-पिता ने भी एक वीडियो जारी किया। इस वीडियो में लिरी के परिजन बोले कि 'ये हमारी वो बेटी नहीं है, जिसे हम जानते हैं। वह बहुत बुरी हालत में है और उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं लग रही है। हमेशा मजबूत और खुशदिल रहने वाली लिरी अपनी जिंदगी की भीख मांग रही है।' परिजनों ने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और सरकार से अपील की कि 'वे बंधकों की रिहाई के बारे में फैसला लेते हुए यह सोचें कि ये उनके बच्चे हैं। लिरी जिंदा है और उसे जीवित घर आना चाहिए, ये आप (सरकार) पर निर्भर है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed