फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hamas-Israel war: hamas Survivor Says India Is Israel's True Friend

'PM मोदी का धन्यवाद': हमास के हमले में बचे इस्राइली शख्स ने जताया भारत का आभार, कहा- दोनों देश सच्चे दोस्त

Tue, 09 Apr 2024 07:51 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 09 Apr 2024 07:51 AM IST
सार

भारत में इस्राइल के राजदूत नाओर गिलोन का कहना है कि भारत काफी पहले से ही आतंकवाद के खिलाफ मजबूत रहा है। उन्होंने कहा कि सात अक्तूबर को हमास द्वारा हमला किए जाने के बाद से इस्राइल भारत सरकार के समर्थन की सराहना करता रहा है। 

विज्ञापन
Hamas-Israel war: hamas Survivor Says India Is Israel's True Friend
इस्राइल-हमास युद्ध। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हमास और इस्राइल के बीच कई माह से युद्ध जारी है। इसे रुकवाने के लिए हर कोई कोशिश कर रहा है, लेकिन फिर भी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। इस बीच, सात अक्तूबर के हमले में जिंदा बचे मोरान नाम के शख्स ने भारत और उसके लोगों की तारीफ की है। दरअसल, उसने चुनौतीपूर्ण समय में भारत द्वारा समर्थन दिए जाने के लिए सराहना की है। 

विज्ञापन


भारत इस्राइल का सच्चा दोस्त
मोरन ने कहा, 'सात अक्तूबर से पहले और उसके बाद भी मैं भारतीय समर्थन को लगातार देख रहा हूं। इस समर्थन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूरे मीडिया को धन्यवाद। हम जानते हैं कि भारत इस्राइल का सच्चा दोस्त है।' 
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि यह सिर्फ भारत सरकार नहीं है। भारत के लोगों का भी धन्यवाद, जो हमेशा से हमारे अच्छे दोस्त रहे हैं और बने रहेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


हमारी आवाज हर जगह नहीं हो सकती
इस्राइल का वैश्विक स्तर पर पक्ष रखने में भारत की मुख्य भूमिका को स्वीकारते हुए मोरान ने कहा कि हमारी आवाज हर जगह नहीं हो सकती। हम जानते हैं कि भारतीय लोग हमारी जरूरत की हर चीज का ध्यान रख रहे हैं। उन्होंने भारत के अटूट समर्थन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि सरकार के साथ लोगों का भी बहुत-बहुत धन्यवाद।

आतंकवाद के खिलाफ मजबूत रहा भारत
भारत में इस्राइल के राजदूत नाओर गिलोन का कहना है कि भारत काफी पहले से ही आतंकवाद के खिलाफ मजबूत रहा है। उन्होंने कहा कि सात अक्तूबर को हमास द्वारा हमला किए जाने के बाद से इस्राइल भारत सरकार के समर्थन की सराहना करता रहा है। इससे कुछ महीने पहले भी गिलोन ने कहा था कि हमास से संघर्ष के बीच इस्राइल को भारतीय लोगों से अविश्वसनीय समर्थन मिला है।


सात अक्तूबर को हमास ने किया था हमला
बता दें, इस्राइल और हमास के बीच युद्ध लगातार जारी है। हर तरफ चीख-पुकार मची हुई है। सात अक्तूबर से लेकर अब तक 30 हजार से अधिक लोगों की इस संघर्ष में मौत हो चुकी है। वहीं, हमास के बाद इस्राइली सेना भी कार्रवाई करते हुए बिना रुके हमले कर रही है। इस्राइल ने गाजा में जमीन, हवाई, समुद्र समेत सभी यात्राओं पर प्रतिबंध लगा दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed