फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   hamas attack israel after many months fires many missile

Israel Hamas War: हमास का तेल अवीव पर बड़ा मिसाइल हमला, गाजा पट्टी से दागे कई रॉकेट

Sun, 26 May 2024 08:15 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 26 May 2024 08:15 PM IST
सार

हमास के हमले के बाद तेल अवीव में सायरन की आवाजें सुनाई दीं। अल कासिम ब्रिगेड ने टेलीग्राम चैनल पर एक बयान जारी कर कहा कि यहूदियों द्वारा किए जा रहे नरसंहार के जवाब में यह हमला किया गया है। 

विज्ञापन
hamas attack israel after many months fires many missile
इस्राइल पर हमला (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

हमास ने एक बार फिर इस्राइल पर बड़ा हमला किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हमास ने इस्राइल पर कई मिसाइलें दागी हैं। हमास की अल कासिम ब्रिगेड ने यह दावा किया है। हमास के हमले के बाद तेल अवीव में सायरन की आवाजें सुनाई दीं। अल कासिम ब्रिगेड ने टेलीग्राम चैनल पर एक बयान जारी कर कहा कि यहूदियों द्वारा किए जा रहे नरसंहार के जवाब में यह हमला किया गया है। 
विज्ञापन


किसी के हताहत होने की खबर नहीं
हमास के अल अक्सा टीवी ने पुष्टि की है कि हमास ने गाजा पट्टी से तेल अवीव पर कई रॉकेट दागे। यह बीते चार महीनों में तेल अवीव पर पहला बड़ा हमला है, जिसके चलते राजधानी तेल अवीव में सायरन की आवाज सुनी गई। हालांकि हमास के हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इस्राइली सेना की मेडिकल सर्विस ने बताया कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इस्राइल के कई अन्य शहरों में भी सायरन बजने की आवाजें सुनाईं दी। 
विज्ञापन


राफा पर इस्राइल के हमले जारी
हमास का इस्राइल पर हमला ऐसे समय हुआ है, जब दक्षिणी इस्राइल से गाजा में राहत सामग्री लेकर ट्रकों को मंजूरी दी गई है। नए समझौते के तहत इन राहत सामग्री के ट्रकों को गाजा में दाखिल होने की मंजूरी दी गई है, लेकिन अब हमास के हमले के बाद ये नया समझौता भी खटाई में पड़ सकता है। जिससे पहले से ही संकट से जूझ रही गाजा की जनसंख्या को और परेशानी में इजाफा होना तय है। एक दिन पहले ही इस्राइल की राफा में एयर स्ट्राइक में पांच फलस्तीनियों की मौत हुई थी। इस्राइल के टैंक राफा में दाखिल हो चुके हैं। इस्राइल का दावा है कि राफा में बड़ी संख्या में हमास के लड़ाके छिपे बैठे हैं। यही वजह है कि इस्राइल वैश्विक दबाव के बावजूद राफा में सैन्य कार्रवाई पर अड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed