फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Haiti tanker overturned, people gathered to collect fuel, 50 were burnt alive in a sudden explosion

तेल लूटने गए थे मिली मौत: हैती में टैंकर पलटा तो ईंधन लूटने उमड़े लोग, धमाके में 50 जिंदा जले

Tue, 14 Dec 2021 10:30 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, पोर्ट ओ प्रिंस,
पीटीआई, पोर्ट ओ प्रिंस, Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 14 Dec 2021 10:30 PM IST
सार

कैप हैतियन के मेयर पैट्रिक एल्मोर ने बताया- 'मैंने 50 लोगों के जले हुए शव देखे हैं। ज्यादातर शव जल चुके हैं। उनकी पहचान भी मुश्किल है।' इस दुखद घटना को देखते हुए हैती में तीन दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है।

विज्ञापन
Haiti tanker overturned, people gathered to collect fuel, 50 were burnt alive in a sudden explosion
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैरेबियाई देश हैती के कैप हैतियन शहर में एक तेल टैंकर पलटने के बाद ईंधन लूटने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। लोग टैंकर से रिस रहा तेल भर रहे थे तभी भयावह धमाके के साथ उसमें आग लग गई। आग की चपेट में आने से कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई है। अनेक लोग गंभीर रूप से जले हैं, इसलिए मृतक संख्या बढ़ सकती है। 

विज्ञापन


कैप हैतियन के मेयर पैट्रिक एल्मोर ने बताया- 'मैंने 50 लोगों के जले हुए शव देखे हैं। ज्यादातर शव जल चुके हैं। उनकी पहचान भी मुश्किल है।' मेयर के मुताबिक- तेज रफ्तार टैंकर मेन रोड पर पलट गया था। इसमें तेल रिस रहा था। कई लोग इसे लूटने के लिए कंटेनर लेकर पहुंचे थे। इसी दौरान टैंकर में धमाका हो गया। उधर, पीएम एरिल हेनरी ने कहा कि 40 लोगों की मौत की आशंका है। इस दुखद घटना को देखते हुए देश में तीन दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है।
विज्ञापन


20 मकान भी जले, तेल माफिया सक्रिय
टैंकर से तेल रिसाव के बाद लगी आग में आसपास के 20 मकान भी चपेट में आ गए हैं। उनमें रहने वाले लोग भी हताहत हुए हैं। हैती में तेल माफिया सक्रिय है। वह अक्सर ऑइल टैंकर लूट लेता है। बिजली की कमी की वजह से हैती की राजधानी पोर्ट-ओ-प्रिंस में भी कुछ ही घंटे बिजली रहती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed