{"_id":"5fa5a90ed8d79f726a760a04","slug":"haiti-people-kidnapped-after-murder-of-schoolgirl-protest-on-streets-in-the-capital","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैती: स्कूली छात्रा के अपहरण के बाद हत्या से नाराज लोगों ने राजधानी में सड़कों पर किया प्रदर्शन ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
हैती: स्कूली छात्रा के अपहरण के बाद हत्या से नाराज लोगों ने राजधानी में सड़कों पर किया प्रदर्शन
Sat, 07 Nov 2020 01:20 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, पोर्ट ओ प्रिंस
एजेंसी, पोर्ट ओ प्रिंस
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 07 Nov 2020 01:20 AM IST
विज्ञापन
हैती फ्लैग
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैती में एक स्कूली छात्रा के अपहरण और उसकी हत्या से नाराज सैकड़ों प्रदर्शनकारी राजधानी में सड़कों पर उतर आए। इन प्रदर्शनकारियों में कई स्कूल की यूनिफार्म में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति जोंबेल मोइज को हटाने की मांग भी की। स्कूली छात्रा के साथ हुई इस घटना का मानवाधिकार समूहों ने भी विरोध जताया है।
विज्ञापन
दरअसल, हाई स्कूल सीनियर की छात्रा एऐलीन सिनसियर रविवार को कूड़े के ढेर में मिली थी। उसके रिश्तेदारों का कहना है कि वे उसके अपहर्ताओं को फिरौती की रकम नहीं दे पाए थे। हैती में सड़कों पर उतरे नाराज लोगों ने राष्ट्रपति जोंबेल मोइज पर आरोप लगाया कि उन्होंने अर्थव्यवस्था का दुरुपयोग किया और उन लोगों की जवाबदेही तय करने में नाकाम रहे, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय मदद के अरबों रुपयों का गबन कर उन्हें विदेशी बैंकों में जमा कराया।
विज्ञापन