{"_id":"6118b16c8ebc3ee07a1b92ab","slug":"haiti-7-2-magnitude-earthquake-struck-with-the-epicenter-about-125-kilometers","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haiti Earthquake: शक्तिशाली भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 1297 लोगों की मौत, 2800 से ज्यादा घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Haiti Earthquake: शक्तिशाली भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 1297 लोगों की मौत, 2800 से ज्यादा घायल
Mon, 16 Aug 2021 02:14 PM IST
अजय सिंह
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लेस कायेस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लेस कायेस
Published by: अजय सिंह
Updated Mon, 16 Aug 2021 02:14 PM IST
सार
भूकंप के कारण कोरोना से पहले से बुरी तरह प्रभावित हैती के लोगों की पीड़ा और भी बढ़ गई है। देश के राष्ट्रपति की हत्या और गहराती गरीबी से राष्ट्र वैसे ही संकट में है।
विज्ञापन
हैती में शक्तिशाली भूकंप से तबाही
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिणपश्चिम हैती में शनिवार को 7.2 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप में मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। हैती के नागरिक सुरक्षा सेवा प्रमुख जैरी चांडलर के मुताबिक, भूकंप से अब तक 1297 लोगों की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि कम से कम 2,800 लोग घायल हो गए हैं। भूकंप के कारण सैकड़ों घर ढह गए जिसके कारण लोग सड़कों पर आ गए हैं।
विज्ञापन
शनिवार को भूकंप आने से कई शहर पूरी तरह से तबाह हो चुके हैं और भूस्खलन होने से भूकंप से बुरी तरह प्रभावित दो समुदायों के बीच बचाव अभियान प्रभावित हो रहा है। भूकंप के कारण कोरोना वायरस महामारी से पहले से बुरी तरह प्रभावित हैती के लोगों की पीड़ा और भी बढ़ गई है। देश के राष्ट्रपति की हत्या और गहराती गरीबी से राष्ट्र वैसे ही संकट में है।
विज्ञापन
अमेरिका के भूगर्भीय सर्वेक्षण की ओर से कहा गया कि भूकंप का केंद्र राजधानी पोर्ट औ प्रिंस से करीब 125 किलोमीटर की दूरी पर है। अगले हफ्ते की शुरुआत में संकट और भी बढ़ सकता है क्योंकि तूफान ग्रेस सोमवार या मंगलवार तक हैती पहुंच सकता है।
विज्ञापन
भूकंप के बाद दिनभर और रात तक झटके महसूस किए जाते रहे। बेघर हो चुके लोग, वे लोग जिनके घर ढहने के कगार पर हैं उन्होंने खुले में सड़कों पर रात बिताई।
प्रधानमंत्री एरियल हेनरी ने कहा कि ऐसे स्थानों पर मदद भिजवा रहे हैं जहां पर शहर तबाह हो चुके हैं और अस्पताल मरीजों से भर गए हैं।
हैती की नागरिक सुरक्षा एजेंसी के निदेशक जैरी चांडलर की ओर से बताया गया कि मृतक संख्या 304 है और सबसे ज्यादा लोग देश के दक्षिण में हताहत हुए हैं। एजेंसी ने कहा कि अस्पतालों में घायलों को लाने का सिलसिला जारी है। उन्होंने बताया कि कम से कम 860 घर नष्ट हो गए और 700 से अधिक क्षतिग्रस्त हो गए।
प्रधानमंत्री ने पूरे देश में एक महीने की आपात स्थिति की घोषणा की है और कहा है कि जब तक क्षति का आकलन नहीं हो जाता तब तक वह अंतरराष्ट्रीय मदद नहीं मांगेंगे। उन्होंने कहा कि कुछ शहर तो पूरी तरह से तबाह हो चुके हैं।
उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस और प्रभावित इलाकों के अस्पताल घायलों का ध्यान रख रहे हैं। उन्होंने इस समय हैती के लोगों से एकजुट होने की अपील करते हुए कहा कि जरूरतें बहुत अधिक हैं। हमें घायलों की देखरेख करनी होगी, भोजन, सहायता, अस्थायी शरण एवं मनोवैज्ञानिक समर्थन देना होगा।
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने यूएसऐड प्रशासक समांथा पॉवर को हैती को अमेरिकी मदद देने के लिए समन्वयक अधिकारी के रूप में नियुक्त किया है। यूएसऐड नुकसान का आकलन करने और पुनर्निर्माण करने में मदद करेगा। अर्जेंटीना, चिली समेत कई देशों ने मदद की पेशकश की है।