फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hafiz Saeed can be released after FATF meeting, many Drawbacks intentionally left in imprisonment

एफएटीएफ बैठक के बाद रिहा हो सकता है हाफिज, सजा में जानबूझकर छोड़ी गई हैं कई कमियां

Sun, 16 Feb 2020 12:08 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर/नई दिल्ली।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर/नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Sun, 16 Feb 2020 12:08 AM IST
सार

मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड और आतंकी सरगना हाफिज सईद को भले ही जेल की सजा मिली हो लेकिन पेरिस में होने वाली फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) की बैठक के बाद उसे रिहा किए जाने की पूरी संभावना है।

विज्ञापन
Hafiz Saeed can be released after FATF meeting, many Drawbacks intentionally left in imprisonment
hafiz saeed - फोटो : ANI

विस्तार

इस बाबत जानकारी देने वाले सूत्र ने बताया कि हाफिज की गिरफ्तारी को लेकर दिए गए आदेशों में जानबूझकर ऐसी कमियां छोड़ी गई हैं, जो उसे कभी भी रिहा करा सकती हैं। हाफिज का वकील पहले ही कह चुका है कि वह हाफिज को मिली इस सजा को लेकर हाईकोर्ट में चुनौती देगा। डॉन अखबार के अनुसार, सईद के वकील का तर्क है कि अदालत ने हाफिज को एफएटीएफ के दबाव के चलते दोषी हराया है।

विज्ञापन


बता दें कि रविवार 16 फरवरी को पेरिस में एफएटीएफ की बैठक होनी है जिसमें पाक को ग्रे लिस्ट में रखने या इससे निकालकर ब्लैक लिस्ट में डालने अथवा व्हाइट लिस्ट में रखे जाने का फैसला होना है। इससे पहले एफएटीएफ ने पाकिस्तान को आदेश दिया था कि वह धनशोधन और आतंक वित्तपोषण पर लगाम लगाने के लिए कदम उठाए। बैठक में इस आधार पर फैसला किया जाएगा कि इस दिशा में पाक ने कितना काम किया है। 
विज्ञापन


आतंकवादी गुट पर केस चलता है, नेता पर नहीं
पाकिस्तानी अखबार डॉन ने कहा है कि हाफिज सईद की रिहाई में सबसे बड़ा बिंदु यह होगा कि देश में आतंकी समूहों पर तो मुकदमा चलाया जा सकता है लेकिन उनके नेता और कैडर नियमित रूप से काम करते रहते हैं। यही नहीं, हाफिज पर किए गए फैसले में कई कमियां भी हैं। जबकि हाफिज के संगठन लश्कर और जेयूडी पर विदेश ही नहीं बल्कि देश में  भी आतंकियों को समर्थन देने की बातें सामने आई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पाक सेना का आतंकी गुटों पर हाथ
जानकार सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान के कई आतंकी संगठनों के साथ जेयूडी को भी सेना द्वारा रसद, प्रशिक्षण और धन मुहैया कराया जाता है, जिनका इस्तेमाल वह भारत-अफगानिस्तान के खिलाफ करती है। हाफिज से जुड़े संगठन अवैध ड्रग्स कारोबार से भी धन उगाही करते हैं। एफएटीएफ ने इसी आधार पर उसे ग्रे लिस्ट में डालते हुए चेताया कि यदि पाक ने खामियां दूर नहीं कीं तो वह उसे काली सूची में डालेगा।


सईद पर कार्रवाई महज धोखा : रक्षा विशेषज्ञ
एफएटीएफ की बैठक से ठीक पहले हाफिज सईद की सजा को रक्षा विशेषज्ञ पीके सहगल ने दुनिया को धोखा देने वाला कदम करार दिया है। एक अन्य रक्षा विशेषज्ञ कमर आगा ने कहा, जब भी आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान पर दबाव बढ़ता है तो वह दिखावे के लिए ऐसे आतंकी आकाओं को गिरफ्तार कर लेता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed