{"_id":"5d393cc18ebc3e6cad334620","slug":"hafiz-saeed-arrest-mere-eyewash-propaganda-exercise-by-pakistan-says-wajid-shamsul-hasan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पाक के पूर्व राजनयिक का खुलासा, बोले- हाफिज की गिरफ्तारी अमेरिका को खुश करने के लिए हुई","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाक के पूर्व राजनयिक का खुलासा, बोले- हाफिज की गिरफ्तारी अमेरिका को खुश करने के लिए हुई
Thu, 25 Jul 2019 10:55 AM IST
Priyesh Mishra
वर्ल्ड डेस्क, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, इस्लामाबाद
Published by: Priyesh Mishra
Updated Thu, 25 Jul 2019 10:55 AM IST
विज्ञापन
Hafiz Saeed
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैश्विक आतंकी हाफिज मोहम्मद सईद की गिरफ्तारी पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान पूरी दुनिया में अपनी पीठ थपथपा रहे हैं। लेकिन, पाक के एक पूर्व राजनयिक ने इस मामले में इमरान सरकार की पोल खोल दी है। उन्होंने एक वैचारिक लेख में लिखा कि सईद की गिरफ्तारी की पूरी कवायद आंखों में धूल झोंकने की तरह है।
यूनाइटेड किंगडम में पाकिस्तान के राजदूत रह चुके वाजिद शमशुल हसन ने कहा कि यह सब अमेरिका को खुश करने के लिए किया गया है। उनका यह बयान खोजी समाचार पोर्टल 'सुरखियान' में प्रकाशित हुआ है। जिसमें उन्होंने कहा कि आतंकवादी समूह जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज सईद की नौवीं बार गिरफ्तारी का इमरान खान की वाशिंगटन यात्रा के साथ बहुत करीबी रिश्ता है।
उन्होंने अपने लेख में यह भी जिक्र किया है कि हाफिज की गिरफ्तारी के तुरंत बाद ट्रंप द्वारा ट्वीट कर इसे अपने लगातार प्रयासों का परिणाम बताया था। हालांकि यह अमेरिका को केलव खुश करने की पहल थी।

मौका देखकर किया गया सईद को गिरफ्तार
पूर्व राजनयिक ने लिखा कि पाक के प्रधानमंत्री इमरान खान की अमेरिका यात्रा से ठीक पहले हाफिज की गिरफ्तारी मौके को देखकर हुई। उन्होंने लिखा, 'प्रधानमंत्री इमरान खान की अमेरिका यात्रा से ठीक पहले की शाम को हाफिज सईद गिरफ्तार हुआ। इसे सही समय पर लिया गया कदम कह सकते हैं। यह ट्रंप के आंसू पोंछने के लिए काफी है क्योंकि संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका ने उसे वैश्विक आतंकी घोषित किया है।'