फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hadi Matar who attacked author Salman Rushdie in America has been rewarded by an Iranian foundation

World News: रुश्दी पर हमला करने वाले को ईरान के फाउंडेशन ने दिया इनाम, पढ़ें अन्य अहम खबरें

Wed, 22 Feb 2023 06:18 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Wed, 22 Feb 2023 06:18 AM IST
सार

फाउंडेशन ने कहा है कि वो मातर को एक हजार स्क्वायर मीटर खेती की जमीन दे रहे हैं। खास बात यह है कि इसका ऐलान ईरान के सरकारी टीवी पर किया गया है।

विज्ञापन
Hadi Matar who attacked author Salman Rushdie in America has been rewarded by an Iranian foundation
Salman Rushdie - फोटो : Social Media

विस्तार

मशहूर लेखक सलमान रुश्दी पर अमेरिका में बीते वर्ष हमला करने वाले हादी मातर को ईरान के एक फाउंडेशन ने इनाम दिया है। इस फाउंडेशन ने कहा है कि वो मातर को एक हजार स्क्वायर मीटर खेती की जमीन दे रहे हैं। खास बात यह है कि इसका ऐलान ईरान के सरकारी टीवी पर किया गया है। फाउंडेशन ने कहा कि रुश्दी अब जिंदा लाश से कम नहीं रहा।
विज्ञापन


भारतीय-कनाडाई अफशां यूएन के पोषण अभियान की संयोजक
वाशिंगटन। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरस ने भारतीय-कनाडाई अफशां खान को पोषण अभियान ‘स्केलिंग अप न्यूट्रिशन मूवमेंट’ का संयोजक नियुक्त किया है। महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने बताया, कार्यक्रम 2030 तक कुपोषण के सभी रूपों को समाप्त करने के लिए 65 देशों और चार भारतीय राज्यों के नेतृत्व वाली एक पहल है। 
विज्ञापन


भारत से प्रेरित होकर लंदन में शुरू होगी मध्याह्न भोजन योजना
लंदन। भारत की मध्याह्न भोजन योजना की तर्ज पर अब लंदन में भी योजना की शुरुआत होगी। मेयर सादिक खान ने स्कूली बच्चों को मुफ्त भोजन उपलब्ध कराने के लिए इस तरह की योजना शुरू की है। यह यहां रहने में हो रही समस्या से निपटने में मदद करेगी। यह भारत की मिड-डे-मील योजना की तरह है। जानकारी के अनुसार, 130 मिलियन पाउंड का पायलट प्रोजेक्ट सितंबर-2023 से एक साल के लिए शुरू होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जीन एडिटेड बच्चा बनाने वाले विज्ञानी ने छोड़ा चीन
बीजिंग। जीन एडिटेड बच्चा बनाकर दुनिया को तकनीक और नैतिकता पर बहस को मजबूर करने वाले वैज्ञानिक हे जियांकुई ने चीन छोड़ दिया है। उन्होंने मंगलवार को बताया कि वे अब दुर्लभ अनुवांशिक बीमारियों पर शोध कर उनका इलाज खोजेंगे। वे  हांगकांग आ गए हैं। हे ने 2018 में अमेरिकी वैज्ञानिकों की ईजाद की गई क्रिस्पर कैस-9 तकनीक से दो जुड़वां बच्चियों के भ्रूणों की जीन एडिटिंग कर दुनिया में इस विषय की नैतिकता पर बहस खड़ी की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed