{"_id":"5f03b2a1b47a662f172a6200","slug":"guterres-says-dont-let-terrorist-groups-take-advantage-of-the-corona-situation","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी समूहों को कोरोना से उत्पन्न हालात का लाभ न उठाने दें : गुटेरस","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
आतंकी समूहों को कोरोना से उत्पन्न हालात का लाभ न उठाने दें : गुटेरस
Tue, 07 Jul 2020 04:54 AM IST
अवधेश कुमार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र
Published by: अवधेश कुमार
Updated Tue, 07 Jul 2020 04:54 AM IST
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने कहा है कि कोराना वैश्विक महामारी के कारण उत्पन्न हालात से बढ़ी तनातनी का फायदा इस्लामिक स्टेट, अलकायदा व जैसे आतंकी समूहों को न उठाने दें। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के आतंकी संगठनों पर पड़ने वाले प्रभाव का आकलन अभी जल्दबाजी होगा।
गुटेरस ने कहा कि इन आतंकी संगठनों और उनके क्षेत्रीय सहयोगियों जैसे नव नाजी, वर्चस्ववादी और अन्य संगठन अपने मंसूबों को पूरा करने के लिए देशों के मतभेद और स्थानीय विवाद का फायदा उठाना चाहेंगे। आतंकवाद विरोधी सप्ताह के उद्घाटन के मौके पर गुटेरस ने कहा कि आईएसआईएल इराक और सीरिया में फिर से अपना दबदबा कायम करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।
जबकि उस क्षेत्र में हजारों विदेशी आतंकी लड़ रहे हैं, जो कहीं और जाना चाहते हैं। गुटेरस ने इस पर भी चिंता जताई कि कोरोना महामारी के कारण आतंकवाद के नए रूप सामने आ रहे हैं, जैसे साइबर हमले, जैविक आतंकवाद और डिजिटल टेक्नोलॉजी का दुरुपयोग आदि।