फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gupta brothers had made infiltration in the government system says President Cyril Ramaphosa

दक्षिण अफ्रीका: राष्ट्रपति ने पहली बार स्वीकारा, गुप्ता बंधुओं ने बना ली थी सरकारी तंत्र में घुसपैठ

Sat, 14 Aug 2021 07:50 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, जोहानिसबर्ग।
एजेंसी, जोहानिसबर्ग। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 14 Aug 2021 07:50 AM IST
सार

गुप्ता बंधुओं के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा से रिश्तों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इन लोगों ने बड़ी सफाई से सरकारी तंत्र में घुसपैठ बना ली थी।

विज्ञापन
Gupta brothers had made infiltration in the government system says President Cyril Ramaphosa
दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा - फोटो : twitter

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने पहली बार यह स्वीकार किया कि अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस के भीतर मतभेदों के कारण देश में घोटाले में कथित तौर पर लिप्त गुप्ता परिवार के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


सरकारी संस्थानों और प्रांतीय सरकार में अरबों रैंड (स्थानीय मुद्रा) के गबन के आरोपी तीन गुप्ता बंधुओं का जिक्र करते हुए रामाफोसा ने कहा, उनकी स्वीकार्यता पूरे सरकारी तंत्र में थी, उनकी पहुंच हर जगह थी।
विज्ञापन


जांच आयोग के समक्ष गवाही में रामाफोसा ने कहा कि पार्टी के कुछ सदस्यों ने पार्टी को इन संबंधों के बारे में आगाह किया था। उन्होंने कहा, आगाह किया गया था और चौकन्ना होने की जरूरत थी। लेकिन मेरे खयाल से गुप्ता परिवार के मामले में हमारी आंखों पर पट्टी बंध गई थी क्योंकि हमें लगता था कि वे हमारी पार्टी के सर्वोच्च नेता के मित्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामाफोसा ने बताया कि परिवहन मंत्री फिकिले एमबौला ने कई बार इस बारे में राष्ट्रीय कार्यकारी समिति में बताया था। कई अन्य पूर्व मंत्रियों ने भी आयोग के समक्ष गवाही दी है। बता दें कि अजय, अतुल और राजेश गुप्ता 1994 में अपने परिवारों के साथ दक्षिण अफ्रीका आ गए थे।


प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू हुई
रामाफोसा ने उस घटना का जिक्र भी किया जब गुप्ता परिवार के यहां विवाह समारोह में शामिल होने भारत से मेहमानों को लेकर आया विमान वायुसेना के वॉटरक्लूफ ठिकाने पर उतरा था। गुप्ता परिवार कथित तौर पर दुबई में आत्म निर्वासन में है और दक्षिण अफ्रीका के अधिकारियों ने उनके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू कर दी है ताकि वे यहां आपराधिक आरोपों का सामना कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed