फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gunmen opened fire on crowd in Baltimore, seven people injured, 13 killed in chicago

बाल्टीमोर में बंदूकधारियों ने भीड़ पर बरसाईं गोलियां, सात लोग घायल

Tue, 24 Dec 2019 06:12 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Tue, 24 Dec 2019 06:12 AM IST
विज्ञापन
Gunmen opened fire on crowd in Baltimore, seven people injured, 13 killed in chicago
सांकेतिक तस्वीर

बाल्टीमोर में दो बंदूकधारियों ने एक हुक्का लाउंज के बाहर भीड़ पर गोलियां बरसाईं जिससे सात लोग घायल हो गए। घटना रविवार सुबह की है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अज्ञात संदिग्धों ने देर रात करीब पौने दो बजे गोलीबारी शुरू की। हमलावरों में से एक के पास राइफल थी और दूसरे के पास एक हैंडगन थी। पुलिस ने कहा कि हमले का कारण अब तक अज्ञात है और वह संदिग्धों की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन


पुलिस के एक अधिकारी रिचर्ड वोरले ने बताया कि हमलावर कार से निकले और भीड़ पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि गोली लगने से घायल चार पीड़ितों की उम्र 17 वर्ष, 18 वर्ष, 20 वर्ष और 27 वर्ष है। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। तीन अन्य घायलों का भी इलाज करवाया गया। वोरले ने कहा कि यह पता नहीं चल पाया है कि हमलावरों ने भीड़ को निशाना क्यों बनाया। इससे पहले, शनिवार को भी गोलीबारी की दो घटनाएं हुई थीं।
विज्ञापन


शिकागो में शोकसभा में गोलीबारी, 13 घायल
अमेरिका की तीसरे सबसे अधिक आबादी वाले शहर शकागो में रविवार को एक शोकसभा में गोलीबारी में 13 लोगों के घायल होने की घटना के मामले मे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। घायलों में से चार की हालत गंभीर है। गश्त दल के प्रमुख फ्रेड वालेर ने मीडिया को बताया कि एक शोकसभा के दौरान किसी विवाद के बाद गोलियां चलीं। उन्होंने बताया कि गोलियां रात 12:30 बजे के बाद चलीं। यह शोकसभा अप्रैल माह में मारे गए एक व्यक्ति की याद में आयोजित की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकागो पुलिस ने रविवार शाम कहा कि मारसिएनो व्हाइट (37) को हथियार के अवैध इस्तेमाल के लिए आरोपित किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि शोकसभा आयोजित होने वाले स्थल से कुछ ही दूरी से व्हाइट को गिरफ्तार किया गया। लेकिन वालेर ने यह नहीं बताया कि किस व्यक्ति की याद में शोकसभा आयोजित की गई थी। उन्होंने कहा, ‘ऐसा लग रहा था उन्होंने शोकसभा से निकल रहे लोगों पर गोलीबारी की।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed