फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gunmen attack mosque in Nigeria, 16 namazi killed

नाइजीरिया : बंदूकधारियों का मस्जिद पर हमला, 16 नमाजियों की हत्या की

Sat, 11 Dec 2021 12:46 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, लागोस।
एजेंसी, लागोस। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 11 Dec 2021 12:46 AM IST
सार

स्थानीय सरकार के चेयरमैन ने बताया कि वे लोग बहुत ही खतरनाक थे। उन्होंने हमारे 16 लोगों को मार डाला और कई को अगवा कर लिया।

विज्ञापन
Gunmen attack mosque in Nigeria, 16 namazi killed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तरी नाइजीरिया के एक गांव में बंदूकधारियों ने मस्जिद पर हमला कर 16 नमाजियों की हत्या कर अन्य का अपहरण कर लिया। हमला बृहस्पतिवार को नाइजर राज्य के मशेगु इलाके में बआरे गांव में हुआ।

विज्ञापन


स्थानीय सरकार के चेयरमेन अल हसन ईसा माजाकुका ने कहा, मोटरसाइकिलों पर दर्जनों हमलावर गांव में घुसे और मस्जिद में इबादत कर रहे लोगों की हत्या कर उनका सामान लूट ले गए।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में यह हमला काफी देर तक चला। हमलावरों ने गांव में तोड़फोड़ भी की। शुक्रवार को फोन पर स्थानीय सरकार के चेयरमैन ने बताया कि वे लोग बहुत ही खतरनाक थे। उन्होंने हमारे 16 लोगों को मार डाला और कई को अगवा कर लिया। हम अपहरण किए गए लोगों की संख्या नहीं जानते।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाइजीरिया पुलिस ने घटना की पुष्टि की, लेकिन मृतकों की संख्या केवल नौ बताई है। एक अन्य घटना में पड़ोसी कैटसीना प्रांत में एक सरकारी अधिकारी की उनके आवास पर गोली मार कर हत्या कर दी गई। राबे नासिर नाम के ये अधिकारी विज्ञान और तकनीक मामलों के राज्य आयुक्त थे।


 पुलिस का कहना है कि वो इस हत्या की जांच-पड़ताल में लगी है। इस सप्ताह के शुरू में सोकोटो प्रांत में बंदूकधारियों ने एक बस पर हमला करके कम से कम 23 यात्रियों पर हमला किया था। बस में जलकर इनकी मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed