{"_id":"5c8b613dbdec221446317f2e","slug":"gunman-who-opened-fire-inside-new-zealand-mosque-does-live-streaming","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइस्टचर्च गोलीबारी: 17 मिनट तक फेसबुक पर हमलावर ने लाइव दिखाया था मौत का मंजर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
क्राइस्टचर्च गोलीबारी: 17 मिनट तक फेसबुक पर हमलावर ने लाइव दिखाया था मौत का मंजर
Fri, 15 Mar 2019 01:54 PM IST
संदीप भट्ट
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदीप भट्ट
Updated Fri, 15 Mar 2019 01:54 PM IST
विज्ञापन
न्यूजीलैंड में फायरिंग करने वाला संदिग्ध
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूजीलैंड में शुक्रवार को एक बंदूकधारी ने क्राइस्टचर्च शहर में स्थित मस्जिद में अंधाधुंध फायरिंग कर दी। हमलावर ने 17 मिनट की इस घटना को फेसबुक पर लाइव किया था। माना जा रहा है कि यह वीडियो उसके हेल्मेट पर लगे कैमरे से रिकॉर्ड किया गया है। वीडियो की शुरुआत में दिखाई देता है कि एक शख्स अल नूर मस्जिद तक गाड़ी चलाकर आता है।
विज्ञापन
गाड़ी को पार्क करने के बाद वह खुद को हथियारों से लैस करता है जिसमें कम से कम एक सेमी ऑटोमैटिक बंदूक शामिल है। इसके बाद वह मस्जिद के अंदर प्रवेश करते हुए कहता है कि 'चलो पार्टी शुरू करते हैं' और तुरंत एक शख्स को दरवाजे पर गोली मार देता है। वीडियो में वह खुद को 28 साल का व्हाइट (श्वेत) शख्स बताता है जिसका जन्म ऑस्ट्रेलिया में हुआ है। वह खुद को सूचीबद्ध व्हाइट हीरो कहता है। वीडियो में हमलावर यह भी कहता है, 'हम आज तुम्हें मारने जा रहे हैं।'
विज्ञापन
हमलावर के ऑस्ट्रेलियाई नागरिक होने की पुष्टि प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने भी की है। उन्होंने कहा कि क्राइस्टचर्च में ‘एक चरमपंथी, दक्षिणपंथी, हिंसक आतंकवादी’ ने गोलीबारी की। वह आस्ट्रेलिया में जन्मा नागरिक है। हालांकि उन्होंने और जानकारी देने से इनकार कर दिया और कहा कि न्यूजीलैंड के प्राधिकारियों के नेतृत्व में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि हमलावर का नाम सफेद अक्षरों में उसके हथियारों पर लिखा हुआ था। न्यूजीलैंड हेराल्ड ने हमलावर के फेसबुक लाइव को देखा था। उसका कहना है कि आरोपी ने मस्जिद के अंदर प्रवेश करते ही अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी थी। इसके बाद उसने मुख्य परिसर में रेंग रहे शख्स को गोली मारी। कई बार उसने अपनी बंदूक में गोली भरी और फिर फायरिंग शुरू कर दी।
तीन मिनट तक मस्जिद के अदंर गोलीबारी करने के बाद बंदूकधारी मस्जिद के मुख्य दरवाजे से बाहर निकल गया। वीडियो में दिख रहा है कि उसने कारों पर भी गोलियां चलाईं। वीडियो में वह कहता है, यहां किसी को लक्ष्य बनाने का समय नहीं है। यहां बहुत सारे टारगेट मौजूद हैं। इसके बाद वह दोबारा मस्जिद के अंदर जाता है और लोगों पर गोलियां चलानी शुरू कर देता है। वीडियो के अंत में वह घटनास्थल से कार के जरिए जाते हुए दिखाई देता है।
कौन है हमलावर
हमलावर का नाम ब्रेंटन टैरैंट है जो ऑस्ट्रेलिया में पैदा हुआ है। उसने गुरुवार रात को फेसबुक पर पोस्ट के जरिए इस हमले के बारे में जानकारी दी थी। अपनी मंशा को उसने 37 पेजों के एक मैनिफेस्टो के जरिए जाहिर किया था। इस मैनिफेस्टो को उसने द ग्रेट रिप्लेसमेंट यानी महान बदलाव का नाम दिया है। इसे मैसेज बोर्ड वेबसाइट पर पोस्ट किया गया था। उसने खुद को एक साधारण श्वेत शख्स बताया है जिसका जन्म एक कम आय वाले परिवार में हुआ है।