{"_id":"5b9ded80867a557ebd687783","slug":"gunman-shot-dead-5-people-in-mexico-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैक्सिको सिटी: संगीतकारों के परिधान पहने बंदूकधारियों ने पांच की गोली मारकर की हत्या","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
मैक्सिको सिटी: संगीतकारों के परिधान पहने बंदूकधारियों ने पांच की गोली मारकर की हत्या
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 16 Sep 2018 11:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैक्सिको सिटी के मशहूर प्लाजा गारिबलदी में बंदूकधारियों ने पांच लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी। उन्होंने पारंपरिक मरियाची संगीतकारों के परिधान पहने हुए थे। इस घटना में एक विदेशी सहित आठ अन्य लोग घायल हो गए। कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
प्लाजा में बड़ी संख्या में लोग 16 सितंबर को स्वतंत्रता दिवस समारोह का जश्न मनाने के लिए मौजूद थे और रात तीन बजे के करीब पांच हमलावरों ने राइफलों और पिस्तौलों से गोलीबारी की। जांचकर्ताओं ने बाद में घटनास्थल से गोलियों के 60 खाली खोखे बरामद किये।
विज्ञापन
अभियोजन पक्ष ने एक बयान में कहा, 'प्लाजा गारिबलदी घटना में पांच व्यक्ति मारे गये हैं। तीन व्यक्तियों ने घटनास्थल पर दम तोड़ दिया और दो महिलाओं ने अस्पताल में दम तोड़ ।'
विज्ञापन
शुरूआत में मरने वालों की संख्या तीन बताई गई थी और बाद में यह संख्या चार बताई गई। मौक्सिको सिटी के अभियोजक कार्यालय से जारी बयान के मुताबिक, हमलावर तीन मोटरसाईकिलों में सवार होकर फरार हो गये।
{इनपुट-भाषा}