फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gunman shot dead 5 people in Mexico city

मैक्सिको सिटी: संगीतकारों के परिधान पहने बंदूकधारियों ने पांच की गोली मारकर की हत्या

Sun, 16 Sep 2018 11:13 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 16 Sep 2018 11:13 AM IST
विज्ञापन
Gunman shot dead 5 people in Mexico city

मैक्सिको सिटी के मशहूर प्लाजा गारिबलदी में बंदूकधारियों ने पांच लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी। उन्होंने पारंपरिक मरियाची संगीतकारों के परिधान पहने हुए थे। इस घटना में एक विदेशी सहित आठ अन्य लोग घायल हो गए। कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


प्लाजा में बड़ी संख्या में लोग 16 सितंबर को स्वतंत्रता दिवस समारोह का जश्न मनाने के लिए मौजूद थे और रात तीन बजे के करीब पांच हमलावरों ने राइफलों और पिस्तौलों से गोलीबारी की। जांचकर्ताओं ने बाद में घटनास्थल से गोलियों के 60 खाली खोखे बरामद किये।
विज्ञापन


अभियोजन पक्ष ने एक बयान में कहा, 'प्लाजा गारिबलदी घटना में पांच व्यक्ति मारे गये हैं। तीन व्यक्तियों ने घटनास्थल पर दम तोड़ दिया और दो महिलाओं ने अस्पताल में दम तोड़ ।'
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरूआत में मरने वालों की संख्या तीन बताई गई थी और बाद में यह संख्या चार बताई गई। मौक्सिको सिटी के अभियोजक कार्यालय से जारी बयान के मुताबिक, हमलावर तीन मोटरसाईकिलों में सवार होकर फरार हो गये।

{इनपुट-भाषा}

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed