{"_id":"60c278894781b6194d1d12bb","slug":"gunman-kills-two-in-florida-supermarket-america-and-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका : फ्लोरिडा की सुपरमार्केट में बंदूकधारी ने दो की हत्या कर की खुदकुशी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका : फ्लोरिडा की सुपरमार्केट में बंदूकधारी ने दो की हत्या कर की खुदकुशी
Fri, 11 Jun 2021 02:09 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, रॉयल पाम बीच (अमेरिका)
पीटीआई, रॉयल पाम बीच (अमेरिका)
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 11 Jun 2021 02:09 AM IST
सार
अमेरिका में पब्लिक्स सुपरमार्केट में हुई गोलीबारी में एक पुरुष, एक महिला और एक बच्चे की मौत हुई है
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अमेरिका में फ्लोरिडा की एक सुपरमार्केट में बृहस्पतिवार को हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में बंदूकधारी भी शामिल है।
विज्ञापन
पाम बीच काउंटी शैरिफ दफ्तर की प्रवक्ता टेरी बारबेरा ने एक बयान में बताया कि रॉयल पाम बीच में पब्लिक्स सुपरमार्केट में हुई गोलीबारी में एक पुरुष, एक महिला और एक बच्चे की मौत हुई है।
विज्ञापन
उन्होंने यह नहीं बताया कि गोलीबारी करने वाला पुरुष था या महिला थी, लेकिन यह कहा कि वह भी तीन मृतकों में शामिल है।
पब्लिक्स ने तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की है। कंपनी फ्लोरिडा की सबसे बड़ी किराने की श्रृंखला है और दक्षिणी अमेरिका में इसके 1200 से अधिक स्टोर हैं।