फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gunman killed in attack on Shia shrine in Iran

Iran: ईरान में शिया धार्मिक स्थल पर हमला करने वाले की मौत, तेहरान में नहीं रुक रहे हिजाब विरोधी प्रदर्शन

Sun, 30 Oct 2022 12:48 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, दुबई।
एजेंसी, दुबई। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 30 Oct 2022 12:48 AM IST
सार

ईरान की अर्द्धसरकारी फार्स और तस्नीम समाचार एजेंसियों के अनुसार, ईरानी प्राधिकारियों ने हमलावर के बारे में जानकारियों का खुलासा नहीं किया है। 

विज्ञापन
Gunman killed in attack on Shia shrine in Iran
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

दक्षिणी ईरान में एक प्रमुख शिया धर्मस्थल पर इस सप्ताह की शुरुआत में 15 लोगों की हत्या करने वाले बंदूकधारी की शनिवार को मौत हो गई। ईरानी मीडिया की खबर में यह जानकारी दी गई है।

विज्ञापन


इस हमले की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने ली थी, लेकिन ईरान की सरकार ने देश में फैले विरोध प्रदर्शनों को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया था। ईरान की अर्द्धसरकारी फार्स और तस्नीम समाचार एजेंसियों के अनुसार, ईरानी प्राधिकारियों ने हमलावर के बारे में जानकारियों का खुलासा नहीं किया है। 
विज्ञापन


हमलावर की शनिवार को दक्षिण शिराज शहर के एक अस्पताल में मौत हो गई। उसे गिरफ्तारी के दौरान चोटें आई थीं। यह असामान्य बात है कि प्राधिकारियों ने बंदूकधारी की राष्ट्रीयता या उसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। उसने बुधवार को ईरान में शिया समुदाय के दूसरे सबसे पवित्र धार्मिक स्थल शाह चिराग में घातक हमला किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह हमला ऐसे वक्त में किया गया है जब ईरान में हिजाब विरोधी प्रदर्शन हो रहे हैं। ईरान के एक मानवाधिकार कार्यकर्ता समूह के मुताबिक देश के 125 से अधिक शहरों में फैल चुके इन प्रदर्शनों में कम से कम 270 लोगों की मौत हो गयी है और 14,000 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed