{"_id":"5e0bb9208ebc3e87e577b00a","slug":"gun-law-in-texas-saved-many-lives-in-church-attack-says-donald-trump","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेक्सास में गन कानून ने बचाई चर्च हमले में कई लोगों की जान: डोनाल्ड ट्रंप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
टेक्सास में गन कानून ने बचाई चर्च हमले में कई लोगों की जान: डोनाल्ड ट्रंप
Wed, 01 Jan 2020 02:39 AM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 01 Jan 2020 02:39 AM IST
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चर्च हमले के बाद बयान जारी करते हुए कहा है कि टेक्सास राज्य में हुई घटना में गन कानून ने ही कई लोगों की जान बचाई। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि चर्च के सुरक्षा अधिकारी ने उस बंदूकधारी को गोली मार दी जिसने प्रार्थना सभा के दौरान दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
वाइट सेटलमेंट के फोर्ट वर्थ उपनगर के एक गिरजाघर में रविवार को हुई गोलीबारी अमेरिका में किसी धार्मिक स्थल पर हमले की ताजा घटना है। डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट किया, ‘सब कुछ थोड़ी देर में खत्म हो गया और इसके लिए उन बहादुर लोगों को शुक्रिया जिसने 242 श्रद्धालुओं की रक्षा करने के लिए जवाबी कार्रवाई की। इन नायकों ने लोगों की जिंदगियां बचाई और टेक्सास कानूनों ने उन्हें हथियार रखने की अनुमति दी।’
विज्ञापन
गोलीबारी के बीच संदिग्ध बंदूकधारी की पहचान 43 वर्षीय कीथ थॉमस किनुनेन के रूप में कर ली गई है। वह रीवन ओक्स का रहने वाला है तथा उसका अपराधों का लंबा रिकॉर्ड है। वह कई राज्यों में रह चुका है और कई बार तो बेघर भी रहा। उसके आपराधिक रिकॉर्डों में कई राज्यों में गिरफ्तारियां और अन्य मामलों में दोषी पाया गया है।
विज्ञापन
क्या था गन कानून
अमेरिका में गन कानून के अनुसार कोई भी व्यक्ति अपनी सुरक्षा के लिए अपने साथ गन रख सकता है और किसी भी धार्मिक स्थल पर ले जा सकता है। इसे पारित होने पर कुछ सांसदों ने आपत्ति जताई थी और इसे खत्म करने की मांग की थी। लेकिन ट्रंप ने इसे अपना पूर्ण समर्थन दिया था।